फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit

'83' Movie: लगान से लेकर एमएस धोनी तक क्रिकेट पर बनी वो छह फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब लगाए छक्के

Fri, 24 Dec 2021 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Dec 2021 08:40 AM IST
सार

'83' Movie: लगान से लेकर एमएस धोनी तक क्रिकेट पर बनी वो फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब लगाए छक्के थ्री इडियट्स में अपने दमदार अभिनय से शरमन जोशी ने बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद 2012 में उनकी फिल्म फरारी की सवारी रिलीज हुई। बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी इस लो बजट फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला।

विज्ञापन
83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट को भारत में कितना महत्व दिया जाता है यह बात किसी से छिपी नहीं है। भारत में यह सबसे अच्छी चीज यह है कि क्रिकेट की यादों को बॉलीवुड के जरिए भी लोग अपने जहन में बसाए रखते हैं। इसी कड़ी में आज 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
विज्ञापन


इससे हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। अभी तक क्रिकेट और क्रिकेटरों के जीवन पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं और इन फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो क्रिकेट पर बनी हैं और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे भी गाड़े हैं। जानिए कौन सी वो छह फिल्में हैं -
विज्ञापन

1. लगान

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर: आशुतोष गोवारिकर
एक्टर: आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव, दयाशंकर पांडे, यशपाल शर्मा, आदित्य लखिया

बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 'लगान' क्रिकेट पर बनी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। हमने अपने बड़े बुजुर्गों से आजादी के कई किस्से सुने हैं। कई फिल्मों और डेली सोप में हम देशवासियों को अंग्रेजों के खिलाफ सिर्फ बंदूक और हथियारों से जंग करते देखा है। 

लेकिन लगान इन सबसे अलग है। लगान से बचने के लिए जिस तरह भुवन (आमिर खान) और उसकी टीम ने अपनी मेहनत से अंग्रेजों को क्रिकेट में हराया, वो देख कर हर भारतीय के दिल में देश प्रेम जाग उठता है। फाइनल मैच में तो भुवन धोनी स्टाइल में छक्का मारकर मैच में जीत दिलाते हैं। 

इस फिल्म की खास बात यह है कि पहले आमिर खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय किया, बल्कि इसे प्रोड्यूस करने की भी ज़िम्मेदारी उठाई। इसके लिए उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। ‘लगान’ सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन

2. इकबाल

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
फिल्म इकबाल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर: नागेश कुकुनूर
एक्टर: नसीरुद्दीन शाह, श्रेयस तलपड़े, गिरिश कर्नाड, श्वेता बासु प्रसाद

साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म को दिग्गज सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया था। यह एक छोटे बजट की फिल्म थी, लेकिन इसने जो मैसेज समाज को दिया वह काफी बड़े थे। इकबाल एक बहरे और गूंगे युवा की कहानी है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता था और उसमें गजब का जुनून था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई तो की ही, साथ ही दर्शकों को भी बेहद पसंद आया। 

इसी फिल्म से एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी अपनी दमदार अभिनय से इस फिल्म में जान फूंक दी थी। इस फिल्म की खास बात यह रही कि इसे समाजिक मामलों पर बनी बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। साथ ही नसीरुद्दीन शाह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। यह उनके करियर का तीसरा नेशनल अवॉर्ड था।
विज्ञापन

3. जन्नत

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
jannat - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर: कुणाल देशमुख
एक्टर: इमरान हाशमी, सोनल चौहान

2008 से पहले तक क्रिकेट पर जो फिल्में बनी थीं, उसमें मैच के परिणाम यानी हार-जीत की कहानियों को दिखाया गया था। बॉलीवुड में क्रिकेट के सकारात्मक पहलुओं पर तो काफी फिल्में बनीं, लेकिन जन्नत ने इस खेल का एक अलग ही रूप दिखाया। 2008 में आई फिल्म इस फिल्म ने क्रिकेट का वो काला सच दिखाया, जिसके बारे में सबको जानकारी तो थी, लेकिन कोई इसे कहने से डरता था। 

इस फिल्म में मैदान से बाहर होने कालाबाजारी को दर्शाया है। फिल्म की कहानी मैच फिक्सिंग पर केंद्रित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने एक बुकी का किरदार निभाया था। इतना ही जन्नत ने अभिनेत्री सोनल चौहान को रातोंरात स्टार बना दिया था। क्रिकेट के डार्क सीक्रेट को उजागर करती इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म अपने गाने और दमदार पटकथा की वजह से फैंस के दिलोंदिमाग में छा गई थी। 

4. फरारी की सवारी

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
फरारी की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर: राजेश मापुस्कर
एक्टर: शरमन जोशी, रितविक साहोर, बोमन ईरानी

थ्री इडियट्स में अपने दमदार अभिनय से शरमन जोशी ने बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद 2012 में उनकी फिल्म फरारी की सवारी रिलीज हुई। बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी इस लो बजट फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक पिता अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। इस फिल्म में शर्मन जोशी को एक पिता के किरदार में काफी पसंद किया गया।

बताया जाता है कि डायरेक्टर राजेश मापुस्कर इस फिल्म से पहले '3 इडियट्स' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों से बतौर असोशिएट डायरेक्टर काम कर चुके थे। इसी दौरान उन्हें एक महंगी कार ढूंढनी थी। उन्हें भारत की सड़कों पर कई तरह की कारें दिखीं, लेकिन फरारी कहीं नजर नहीं आई। हालांकि, काफी खोजने के बाद उन्हें एक फरारी कार दिख गई। इसी से उनके दिमाग में इस फिल्म का आइडिया आया था कि अगर एक फरारी चोरी हो जाए, तो क्या होगा और उन्होंने एक शानदार फिल्म बना डाली।

5. काय पो छे

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
काय पो छे - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर: अभिषेक कपूर
एक्टर: सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमित साध, अमृता पुरी

यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत की किताब 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है। 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। इनमें से एक दोस्त यानी सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में एक गरीब बच्चे की मदद करते हैं, जो कि क्रिकेट बनना चाहता है। 

सुशांत उसे कोचिंग भी देते हैं। उसी वक्त वहां हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़क जाता है और किसी तरह सुशांत उस बच्चे को बचाते हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत ने इस फिल्म में कोच की भूमिका निभाई है। उनका यह डेब्यू फिल्म भी था। यह फिल्म भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसकी खास बात यह थी कि इसमें तीनों नए चेहरे थे और उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।

6. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

83 Movie Ranveer Singh Kapil Dev: From Lagaan to MS Dhoni: The Untold Story, 6 films made on cricket and sports, which became box office blockbuster and super hit
धोनी की कहानी - फोटो : twitter @ icc
डायरेक्टर: नीरज पांडे
एक्टर: सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर

भारत के पूर्व कप्तान या यूं कहें भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इस फिल्म ने कामयाबी के कई झंडे गाड़ दिए थे। 2016 में यह फिल्म रिलीज हुई थी और सूशांत ने इसमें धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में धोनी के जीवन के संघर्षों और उनकी कामयाबी को दिखाया गया था। इस फिल्म से पहले तक लोग धोनी के निजी जीवन के बारे में कम ही जानते थे। साथ ही धोनी की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया था। वहीं, धोनी के पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। कियारा ने धोनी का पत्नी साक्षी सिंह धोनी का रोल निभाया है। 

सुशांत ने धोनी के किरदार को फिल्मी पर्दे पर बखूबी निभाया था। उन्होंने धोनी के बचपन से लेकर 2011 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने तक के सफर को शानदार तरीके से दिखाया। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे कामयाब क्रिकेट फिल्मों में से एक है। इसकी खास बात यह है कि इसमें कुछ सीनियर क्रिकेटरों को टीम से निकाले जाने के पीछे का राज भी बताया गया है। साथ ही 2011 विश्व कप फाइनल में धोनी के युवराज से पहले बल्लेबाजी के लिए जाने के फैसले पर से भी पर्दा उठाया गया है।

इनके अलावा कई और क्रिकेट की फिल्में भी रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं कर सकी। इसमें देव आनंद की अव्वल नंबर, शाहरुख खान की चमत्कार, राहुल बोस की चैन कुली की मैन कुली, हरमन बावेजा की विक्ट्री, शाहिद कपूर की दिल बोले हड़िप्पा और अक्षर कुमार की पटियाला हाउस भी शामिल है। हालांकि, यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थीं। धोनी की फिल्म के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर भी एक डॉक्यूमेंट्री बनी, जिसे बहुत कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed