फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   6 nice memoris and 6 hate memoris in ipl 6

आईपीएल 6 यानी रोमांच और विवादों का अनोखा संगम

Mon, 27 May 2013 09:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
6 nice memoris and 6 hate memoris in ipl 6

3 अप्रैल को रंगारंग शुरुआत के बाद आईपीएल 6 अपने मुकाम पर पहुंचने से पूर्व कई विवादों में घिर गया। लेकिन विवादों के इतर इंडियन प्रीमियर लीग का यह साल भी अपने प्रशंसकों को कई यादगार सौगात दे गया।

विज्ञापन


सितारों से सजी टीम मुंबई इंडियंस ने अंततः इस साल अपने ऊपर से 'चोकर्स' का तमगा उखाड़ फेंकने के साथ ही पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। आईपीएल 6 अब समाप्त हो चुका है। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक नई चैंपियन टीम है। हालांकि राजस्थान के राहुल द्रविड़ और मुंबई के सचिन तेंदुलकर ने इस सत्र के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया है।
विज्ञापन


आइए हम 53 दिन चले 9 टीमों के बीच जोरदार मुकाबलों के बीच से छह यादगार और छह अनचाहे पल याद करते हैं।

**** छह यादगार बातें ****

नया चैँपियन मुंबई इंडियंस
विवादों के बीच आईपीएल को इस बार एक और नया चैंपियन मिला है। फाइनल में आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए मुंबई इंडियंस ने चैंपियनशिप उठाने का सौभाग्य हासिल किया। मुंबई का यह दूसरा फाइनल था और पहले फाइनल में उसे चेन्नई ने ही हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस गेल की धमाकेदार पारी
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल ने 23 अप्रैल को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ विश्वरिकॉर्ड पारी खेली। इस मैच में उन्होंने नाबाद 175 रनों का स्कोर किया। आरसीबी के इस बल्लेबाज ने अपनी धमाकेदार पारी में 13 चौके के अलावा रिकॉर्ड 17 छक्के भी जमाए। उन्होंने पुणे के हर गेंदबाजों पर जमकर निशाना साधा।

अमित मिश्रा की एक और हैट्रिक
सनराइजर्स हैदराबाद के दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज अमित मिश्रा ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक जमाई। वह आईपीएल में तीन हैट्रिक जमाने वाले पहले गेंदबाज हैं। इससे पूर्व उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ और 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हैट्रिक बनाई है।

सीएसके के ब्रावो का धमाल
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टूर्नामेंट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। ब्रावो ने फाइनल मैच में चार विकेट निकालते हुए कुल 32 विकेटों के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। साथ ही एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ब्रावो ने न सिर्फ गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया बल्कि बल्ले से भी अपना हुनर दिखाया।

रैना सबसे कामयाब बल्लेबाज
चेन्नई सुपर किंग्स के आतिशी बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। पिछले पांस संस्करणों की तरह इस बार भी उन्होंने एक टूर्नामेंट में चार सौ से ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। इस बार उन्होंने सिर्फ न शतक जमाया बल्कि एक अन्य मैच में महज एक रन से अपने दूसरे शतक से चूक गए। रैना आईपीएल में अब तक 99 मैच खेल चुके हैं और उनके बल्ले से  2802 रन निकले हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी रैना के नाम ही दर्ज है।

रायपुर और रांची नया मेजबान
आईपीएल में 9 शहरों की टीमें भाग लेती और वहीं पर मैच होते हैं लेकिन इसमें अन्य शहरों को भी किसी भी टीम की मेजबानी करने का मौका मिलता है। इस बार इस फेहरिस्त में रायपुर और रांची दो नए शहर जुड़ गए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मेजबानी की जबकि झारखंड की राजधानी रांची ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए दो मैचों की मेजबानी की।

**** 6 अनचाही बातें ****

स्पॉट फिक्सिंग का विवाद
आईपीएल 6 का रोमांच अपने सबाब पर था तभी दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त हैं और 16 मई श्रीसंत समेत 3 क्रिकेटरों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद देश में कई जगह छापे पड़े और कई अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए। अन्य आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों के भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

ईडन में श्रीनिवासन पर हूटिंग
आईपीएल का आयोजन कराने वाली बीसीसीआई पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा। फाइनल के दिन अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से इनकार करने वाले एन श्रीनिवासन के लिए उस समय स्थिति बेदह शर्मनाक हो गई जब आईपीएल की नई चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को ट्राफी देने के लिए उनके नाम की घोषणा हुई। ईडेन में मौजूद 60 दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। दर्शक यहीं नहीं थमे जब वह मैदान पर आए तो दर्शक उठकर जाने लगे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी ट्राफी दिए जाने के समय श्रीनिवासन से दूरी बनाए रखी। शर्म से लाल हुए श्रीनिवासन रिकी पोंटिंग को ही ट्राफी थमाकर वापस लौट गए।

स्पॉट फिक्सिंग में अंपायर
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सिर्फ खिलाड़ियों और बुकीज तक ही सीमित नहीं रहा। इस भ्रष्टाचार में अंपायर के भी शामिल होने की खबर है। पाकिस्तान के विश्व विख्यात अंपायर असद रऊफ से मुंबई पुलिस की पूछताछ की संभावना के बीच यह खबर आई कि वह बिना बताए भारत से पाकिस्तान चले गए हैं। आईसीसी ने उन्हें अगले महीने से इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्राफी से बाहर कर दिया।

विराट कोहली-गंभीर का झगड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान एक मुकाबले के दौरान आपस में ही इस कदर भिड़ गए कि उनमें मारपीट की नौबत आ गई। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। लेकिन 11 अप्रैल को बंगलूरू में मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों का आपस में जूझने से कई सवाल उठ खड़े हुए। हालांकि बाद में दोनों ने आपस में मनमुटाव की बात से इनकार किया।

गंभीर का द्रविड़ से उलझना
अपनी गरममिजाजी के लिए बदनाम कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर टीम इंडिया के सबसे शांत खिलाड़ियों में शुमार राजस्थान रॉयल्स के अपने समकक्ष राहुल द्रविड़ से ही बहस कर बैठे। द्रविड़ अपने विन्रम व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और 3 मई को कोलकाता में मुकाबले के दौरान मैदान पर ही 'द वॉल' से भिड़ जाने के कारण गंभीर की हर ओर निंदा भी हुई। बाद में गंभीर को इस मसले पर सफाई देनी पड़ी।


दिल्ली डेयरडेविल्स का शर्मनाक प्रदर्शन
डेविड वार्नर, महेला जयवर्धने और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह सत्र बेहद ही खराब साबित हुआ। दिल्ली को अपने 16 मैचों से 13 में हार का मुंह देखना पड़ा। नौ टीमों में सबसे नीचे रही दिल्ली का यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में अब तक किसी भी टीम का यह सबसे घटिया प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed