फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   578 players will be under hammer in ipl auction 16 marquee players slab announced

IPL 2018: नीलामी में युवी समेत इतने स्टार क्रिकेटर्स होंगे मार्की, लगेगी 578 खिलाड़ियों की बोली

Sun, 21 Jan 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
578 players will be under hammer in ipl auction 16 marquee players slab announced
युवराज सिंह

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और टीम इंडिया के ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन आगामी आईपीएल नीलामी के 16 मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। आईपीएल 2018 की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलरु में होगी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि स्टोक्स को बुधवार को इंग्लैंड की तरफ से खेलने की अनुमति मिल गई। याद हो कि स्टोक्स पर सितंबर में नाइटक्लब के बाहर विवाद करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। 
विज्ञापन


बहरहाल, आईपीएल 2018 नीलामी के लिए एक हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ताजा लिस्ट जारी करते हुए इसकी संख्या 578 कर दी है। क्रिकेटर्स को उनकी प्रोफाइल के आधार पर 8 स्लैब में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल (भारतीय और विदेशी) के लिए स्लैब क्रमश: दो करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, एक करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए और 50 लाख रुपए रखे गए हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों का आधार मूल्य क्रमश: 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए और 20 लाख रुपए हैं।

युवराज सिंह और हरभजन को इस स्लैब में रखा गया

578 players will be under hammer in ipl auction 16 marquee players slab announced
हरभजन सिंह

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, 'आईपीएल नीलामी में एक क्रिकेटर के चुने जाने से पहले काफी रणनीति बनाई जाती है। इससे यह नीलामी काफी रोमाचंक और अनिश्चित हो जाती है। इस समय विश्व के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और टी-20 स्टार क्रिस गेल को एम1 (मार्की 1) वर्ग में रखा गया है। मार्की सूची (एम2) के दूसरे टीयर में कुछ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और युवराज सिंह शामिल हैं।'

वहीं 13 भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए के स्लैब में रखा गया हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। मुरली विजय, केदार जाधव, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक फ्रैंचाइजी टीमों की शीर्ष पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान भी मौजूद फ्रैंचाइजी की पसंद में शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर-1 तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा 1.5 करोड़ की स्लैब में हैं, जबकि ब्रैंडन मैकुलम और फाफ डू प्लेसी दो करोड़ रुपए के ग्रुप में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के पास राइट टू मैच कार्ड है।

क्रिस लिन भी दो करोड़ रुपए के दायरे में हैं। सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं, जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है। एक करोड़ में 31, 75 लाख रुपए में 23, 50 लाख रुपए में 122 खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed