भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज में 50 फीसदी दर्शकों को मिलेगी एंट्री, जीसीए ने की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति होगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'हम सभी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठने की क्षमता का केवल 50 फीसदी उपयोग करने जा रहे हैं।' नाथवानी ने कहा कि कोरोना जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्य बल समितियों का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया, 'दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे स्टेडियम को सैनिटाइज कर दिया गया है। कोरोना से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने और उनका पालन करने के लिए विशेष कार्य बल समितियों का गठन किया गया है।'
मालूम हो कि इंग्लैंड के टीम की इस भारतीय दौरे पर चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद सभी मैचों में स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को मंजूरी दी गई थी।
Considering #COVID19 pandemic, @GCAMotera has decided to use only 50% capacity of #NarendraModiStadium in #Ahmedabad for the 5 #INDvENG T20 matches to be played from 12th-20th Mar'21. All COVID-19 precautions&SOPs are being taken to ensure the safety of spectators @BCCI @JayShah pic.twitter.com/BGRR3aSmNE
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) March 12, 2021