फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   4th ODI LIVE: india vs new zealand

टेलर के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, मैच-सीरीज हारी

Tue, 28 Jan 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
4th ODI LIVE:  india vs new zealand

रॉस टेलर (नाबाद 112) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने 279 रनों के लक्ष्य को 48.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 280 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने अब 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन ऑकलैंड में खेला गया तीसरा मैच टाई पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को नंबर वन की रैंकिंग फिर से हासिल करने के लिए सीरीज के शेष दोनों मैच जीतने जरूरी थे लेकिन यह मैच हारकर उसने नंबर वन का ताज हासिल करने का मौका भी गंवा दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर (नाबाद 118, 15 चौके) ने शतकीय पारी खेली जबकि केन विलियम्सन ने 60 रन बनाए। टेलर ने कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (नाबाद 49) के साथ अविजित 92 रनों की साझेदारी करने के अलावा विलियम्सन के साथ शतकीय साझेदारी की थी।

वरुण ने दिलाई भारत को पहली सफलता
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए सात ओवर में ही 50 रन ठोक दिए।

हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने टीम को मैच में वापस ला दिया। तेज गेंदबाज वरुण ऐरोन ने जेसी राइडर (19) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता आठवें ओवर में दिलाई। वरुण के बाद अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने मार्टिन गुप्टिल (35) को पगबाधा आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता जल्द दिला दी।

लेकिन इसके बाद केन विलियम्सन (60) एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के लिए दुश्मन साबित हुए और एक छोर संभाले रखा। विलियम्सन ने आज भी फिफ्टी लगाई और इस सीरीज में उनकी यह लगातार चौथी फिफ्टी रही।

रन आउट होने से पहले विलियम्सन ने रॉस टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। टेलर ने इसके बाद ब्रैंडन मैकुलम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचा दिया।

भारतीय पारी में लगे तीन अर्धशतक
इससे पहले भारत ने तीन अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 79 रन और रविंद्र जडेजा 62 रन बनाकर अविजित रहे।

team india ODI

















कप्तान धोनी ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने भारत के लिए अंतिम 16.5 ओवर में 127 रन जोड़े। धोनी और जडेजा के अलावा ओपनर रोहित शर्मा ने 79 रनों का योगदान दिया। भारतीय पारी में कुल 11 छक्के लगे।

कप्तान धोनी ने सीरीज में अब तक हुए सभी चारों मैचों में टॉस जीते हैं। इससे पहले उन्होंने तीनों मैच में टॉस जीता और तीनों ही बार पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

ओपनिंग में फ्लॉप हुए कोहली

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया को रास नहीं आया और शिखर धवन की जगह ओपनिंग करने आए विराट कोहली सस्ते में ही आउट हो गए। कोहली महज दो रन बनाकर चौथे ओवर में टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद अजिंक्य रहाणे (3) भी जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। काइली मिल्स ने टिम साउदी के हाथों रहाणे को कैच आउट कराया।

शुरुआती दोहरे झटकों से भारत को उबारते हुए रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर सौ के पार पहुंचा दिया। हालांकि इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों की रन बनाने की गति बेहद धीमी रही।  

26वें ओवर में अंबाती रायडू (37) के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। हैमिश बेनेट ने रायडू को अपना शिकार बनाया। वह जब आउट हुए उस समय टीम इंडिया का स्कोर 101 रन था।

धोनी और जडेजा ने संभाला
कप्तान धोनी के साथ संभलकर खेलते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (79 रन, 6 चौका और 4 छक्का) ने चौथे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। रन बनाए। लेकिन वह 33वें ओवर में केन विलियम्सन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

team india ODI


















उनकी जगह लेने आए आर अश्विन कुछ खास नहीं कर सके और महज पांच रन बनाकर आउट हो गए। वे साउदी के दूसरे शिकार बने। इस तरह भारत का पांचवा विकेट 34वें ओवर की पहली गेंद पर 151 के स्कोर पर गिरा।

ऐसा लग रहा था कि भारत बड़ा स्कोर नहीं कर पाएगा, लेकिन धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए अविजित 127 रनों की साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया।

धोनी ने आज करियर का 54वां अर्धशतक लगाया, जबकि जडेजा (नाबाद 62) ने सीरीज में लगातार दूसरा और कुल आठवां पचासा पूरा किया। जडेजा ने महज 54 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाए।
 
स्टुअर्ट बिन्नी को मिला मौका
टीम इंडिया ने इस निर्णायक मैच के लिए आज दो महत्वपूर्ण बदलाव किए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और सुरेश रैना को एकादश से बाहर कर दिया और उनकी जगह अंबाती रायडू और आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को मौका दिया गया।

बिन्नी ने इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज भी किया। लेकिन वह इस मैच में कुछ खास नही कर सके। बिन्नर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर फेंका और बिना किसी सफलता के आठ रन दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed