फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   4th Day Live: india vs south africa

भारत जीत से महज आठ कदम दूर

Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
4th Day Live: india vs south africa

टीम इंडिया जोहानिसबर्ग टेस्ट में जीत हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई है। मैच जीतने के लिए भारत को अब महज आठ विकेट और झटकने हैं।

विज्ञापन


इससे पहले चेतेश्वर पुजारा (153) और कोहली (96) के बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने 458 रनों का लक्ष्य रखा। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन खेल खत्म होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए थे जबकि क्रीज पर ओपनर एल्विरो पीटरसन (76) और फैफ डु प्लेसिस (8) खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान ग्रीम स्मिथ (44) रन आउट हुए। स्मिथ ने पहले विकेट के लिए पीटसन के साथ 108 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद मोहम्मद शमी ने हाशिम अमला (4) को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता जल्द ही दिला दी।

दूसरी पारी में भारत के 421 रन
इससे पहले लंच के बाद भारत की दूसरी पारी 421 रन बनाकर आउट हो गई। जहीर खान 31 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में 36 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने मेजबान टीम पर कुल 456 रनों की बढ़त हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से वार्नेन फिलेंडर और जैक्स कालिस ने 3-3 विकेट झटके जबकि इमरान ताहिर और जेपी डुमिनी को 2-2 सफलता मिली। हालांकि दुनिया के नंबर वन गेंदबाज डेल स्टेन 30 ओवर में एक भी विकेट हीसिल नहीं कर पाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी 280 रन बनाए थे। जबकि पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई थी।

कोहली शतक से चूके
पहली पारी में साहसिक शतक लगाने वाले विराट कोहली दूसरी पारी में भी शतक जमाने का कारनामा करने से महज चार रन से दूर रह गए।

कोहली 96 रन बनाकर अपने छठे टेस्ट शतक की ओर आसानी से बढ़ रहे थे लेकिन जेपी डुमनी की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वह अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने अपनी शानदार पारी में नौ चौके लगाए।

इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए। जबकि पुछल्ले बल्लेबाज जहीर खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से अविजित 29 रनों की पारी खेली।

दोहरी शतकीय साझेदारी
इससे पहले कल के अविजित बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने आज अपनी साझेदारी आगे बढ़ाते हुए दो सौ के पार ले गए। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 222 रनों की साझेदारी हुई।

 
दोनों ने इस तरह दक्षिण अफ्रीका में भारत की किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की बराबरी कर ली। इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन और सचिन ने 1997 में केपटाउन में छठे विकेट के लिए 222 रन जोड़े थे।

जैक्स कैलिस ने पुजारा को 153 रनों के निजी योग पर कैच आउट कराकर इस जोड़ी को तोड़ा। भारत का तीसरा विकेट 315 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद रोहित शर्मा (6) भी कैलिस के शिकार बने।

पहली पारी में 47 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में 15 रन बनाने के बाद डुमनी ने उनका विकेट झटक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed