{"_id":"64304ff47b44d18548002625","slug":"40-year-old-amit-mishra-took-stunner-to-get-rid-of-rahul-tripathi-in-srh-vs-lsg-match-watch-video-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: 40 साल के अमित मिश्रा का कमाल, हैदराबाद के खिलाफ पकड़ा शानदार कैच, वीडियो देख युवा भी हो जाएं हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 40 साल के अमित मिश्रा का कमाल, हैदराबाद के खिलाफ पकड़ा शानदार कैच, वीडियो देख युवा भी हो जाएं हैरान
Fri, 07 Apr 2023 10:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:57 PM IST
सार
अमित मिश्रा को लखनऊ के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में दो विकेट लेने के साथ ही उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा।
विज्ञापन
कैच के बाद अमित मिश्रा को बधाई देते कप्तान राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में अब तक कई युवा खिलाड़ी कमाल कर चुके हैं और क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुयश शर्मा इनमें से एक हैं, लेकिन इन युवाओं के बीच 40 साल के अमित मिश्रा भी सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार कैच पकड़ा।
अमित मिश्रा ने इस मैच में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए, लेकिन जिस वजह से वह चर्चा में आए वह उनका शानदार कैच था। मिश्रा ने इस कैच के जरिए उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट किया।
विज्ञापन
इस मैच में लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की थी और नियमित अंतराल पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट लिए थे। हालांकि, राहुल त्रिपाठी एक छोर संभालकर खेल रहे थे। वह 40 गेंद में 35 रन बना चुके थे और तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने यश ठाकुर की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेला। उन्हें उम्मीद थी कि आसानी से चार रन मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शॉर्ट थर्ड मैन में खड़े अमित मिश्रा ने शानदार डाइव लगाकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। राहुल त्रिपाठी 41 गेंद में चार चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल के आउट होने के बाद हैदराबाद की टीम बिखर गई। वह जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 94 रन था और अंत में यह टीम 121 रन ही बना पाई। त्रिपाठी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
इस मैच में लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रुणाल पांड्या ने तीन, अमित मिश्रा ने दो और यश ठाकुर, रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। हैदराबाद के लिए त्रिपाठी के 35 रन के अलावा अनमोलप्रीत सिंह ने 31 और अब्दुल समद ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन
अमित मिश्रा ने इस मैच में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए, लेकिन जिस वजह से वह चर्चा में आए वह उनका शानदार कैच था। मिश्रा ने इस कैच के जरिए उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट किया।
विज्ञापन
ICYMI - A brilliant diving catch by @MishiAmit ends Rahul Tripathi's stay out there in the middle.#TATAIPL #LSGvSRH pic.twitter.com/uJkjykYlJt
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2023