फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3t Cricket Match In South Africa all Updates

दक्षिण अफ्रीका में अनोखा मैच, तीन टीमें एक साथ खेलेंगी और आखिरी बल्लेबाज अकेले बैटिंग करेगा

Sat, 18 Jul 2020 11:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
3t Cricket Match In South Africa all Updates
3T - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बाद अब कई देशों में क्रिकेट मैदान पर लौटने लगा है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें टेस्ट मैच खेल रही हैं, वहीं पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है और सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका में भी शनिवार से क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अलग ही अंदाज में एक क्रिकेट चैरिटी मैच का आयोजन किया है।

विज्ञापन


इस मैच में एक साथ तीन टीमें मैदान पर उरतेंगी और वो बारी-बारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगी। इसलिए इस फॉर्मेट का नाम 3टी क्रिकेट रखा गया है। यह मैच 36 ओवर तक चलेगा। यह मुकाबला 'सोलिडेरिटी कप' के नाम से खेला जाएगा। इस मैच के जरिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग के लिए फंड जुटाया जाएगा। 18 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे यह मैच शुरू होगा, जिसका स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

विज्ञापन

फॉर्मेट और नियम

हर टीम में आठ खिलाड़ी होंगे और इस मैच में कुल 36 ओवर फेंके जाएंगे। 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होगा। हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। खेल के पहले हाफ में यह तय होगा कि कौन सी टीम बल्लेबाजी से गेंदबाजी में जाएगी। एक गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर ही फेंक सकता है। इस मैच के पहली पारी के स्कोर ही तय करेंगे कि कौन सी टीम दूसरी पारी में पहले या बाद में बल्लेबाजी करेगी। अगर स्कोर टाई रहता है तो पहले हाफ का बैटिंग ऑर्डर ही दोहराया जाएगा।

इस मैच में एक गली क्रिकेट वाला नियम भी देखने को मिलेगा। अगर किसी भी टीम के सात विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज अकेला बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ सम संख्या वाले रन ही बनाएगा। सातों बल्लेबाज अगर पहले ही हाफ में पवेलियन लौट जाते हैं तो दूसरे हाफ में नॉट आउट रहा बल्लेबाज अकेले ही बैटिंग करने उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed