फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd Test, Australia vs west indies

ब्रेथवेट की जुझारू पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया फ्रंटफुट पर

Sun, 03 Jan 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
3rd Test, Australia vs west indies

स्पिनर नाथन ल्योन और ओ'कीफे के दोहरे स्पिन अटैक के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के वर्षा बाधित पहले दिन वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 207 रनों पर रोकने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रेथवेट (85) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनका विकेट भी ल्योन की झोली में गया। ब्रेथवेट ने होबार्ट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी 94 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन


पहले दिन की खेल समाप्ति पर दिनेश रामदीन 23 और कार्लोस ब्रेथवेट 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। ल्योन ने 68 रन देकर दो विकेट लिए। ल्योन ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना सौवां और कुल 184वां विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर पहले ही फ्रेंक वारेल ट्रॉफी अपने कब्जे में कर चुकी है। बारिश की वजह से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दो घंटे 45 मिनट खेल रुका रहा।

मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक में पहली बार दो स्पिनरों नाथन ल्योन और ओकीफे को उतारा और उनका यह फैसला सही साबित हुआ नजर आ रहा है। ऑफ स्पिनर ल्योन ने जर्मेन ब्लैकवुड (10) और क्रेग ब्रेथवेट के विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर ओकीफे ने 42 रन देकर एक विकेट लिया।


वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर उनका शिकार बने। होल्डर शार्ट लेग में जोए बर्न्स के हाथों लपके गए। वेस्टइंडीज ने शाई होप (9) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन दूसरे विकेट पर ब्रेथवेट और ब्रावो (33) ने 91 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों हेज्लवुड और पैटिनसन को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed