फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd ODI: India Vs Sri lanka, Preview.

सीरीज में जीत की हैट्रिक लगवाना चाहेंगे कोहली

Sat, 08 Nov 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Nov 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
3rd ODI: India Vs Sri lanka, Preview.
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार श्रीलंका के सामने लगातार तीसरा वनडे जीतने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कोहली खुद तीसरी बार भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं और वह इस मैच में भी टीम को जीत दिलाकर सीरीज पर अजेय बढ़त दिलाना चाहेंगे।

कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने सीरीज के पिछले 2 मैचों में शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने जिस अंदाज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं उससे धोनी की कमी खलने नहीं दी। धोनी अंतिम 2 मैचों में वापसी करेंगे।
विज्ञापन


अहमदाबाद वनडे में जीतकर हासिल कर आईसीसी रैंकिंग में फिर से पहले पायदान पर आने वाली भारतीय टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज कब्जाने के लिए सिर्फ एक और जीत चाहिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ने कटक वनडे में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली थी, इसके बाद मोटेरा में अंबाती रायडू ने शतक लगाते हुए मेहमानों को परेशान किया। ये तीनों बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक शतक ठोक चुके हैं।

भारत की बल्लेबाजी सीरीज में अब तक खासी कामयाब रही है। कटक में भारत ने 362 रन बनाए थे जबकि अहमदाबाद में उसने 5 ओवर शेष रहते 275 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। खुद कप्तान कोहली और सुरेश रैना ने भी उपयोगी बल्लेबाजी की है।

श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने है बड़ी चुनौती

3rd ODI: India Vs Sri lanka, Preview.
जहां तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का सवाल है तो इस मैदान पर भी 300 का स्कोर बनने की संभावना है। पहले भी 300 से ज्यादा के रनों के लक्ष्य को यहां पर हासिल किया जा चुका है।

इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों की श्रीलंका के अनुभवी बल्‍लेबाजों के आगे चुनौती होगी। हालांकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहले वनडे में 4 विकेट झटके थे जबकि आर अश्विन और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाले थे।

फिरकी गेंदबाज अक्षर दूसरे वनडे में काफी कारगर दिखे और उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके थे। उन्हीं की गेंदबाजी का कमाल था कि श्रीलंका 300 के करीब नहीं पहुंच सकी थी। कोहली दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों की थोड़ी नाकामी के बावजूद अपनी टीम में शायद ही कोई बदलाव करें।

दूसरी ओर, श्रीलंका शुरुआती दोनों मैचों में करारी हार के बाद जोरदार पलटवार कर सकता है। बल्‍लेबाजी में कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज और कुमार संगकारा का बल्‍ला चल रहा है। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्‍लेबाज संघर्ष कर रहे हैं लेकिन तीसरे मैच में उनका प्रदर्शन सुधरा हुआ हो सकता है।

जहां तक उनकी गेंदबाजी का सवाल है तो धम्मि‌का प्रसाद, थिषारा परेरा और सूरज रणदीव पर खासा दबाव होगा कि वे भारतीय बल्‍लेबाजों को रन बनाने से रोकें। लेग स्पिनर सिकुगे प्रसन्ना ने पिछले मैच में भारत के 3 बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। स्पिनरों के मदद से श्रीलंका मेजबान बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगा सकता है।

श्रीलंका को सीरीज में बने रहने के लिए तीसरे वनडे में हर हाल में जीत हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed