{"_id":"2e157c44-e325-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"35-years-old-chris-rogers-to-open-for-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेगा 35 साल का क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेगा 35 साल का क्रिकेटर
लंदन
Updated Tue, 02 Jul 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में बेहद लोकप्रिय टेस्ट सीरीजों में शुमार एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक कम चर्चित बल्लेबाज को ओपनिंग करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
नए कोच डेरेन लेहमैन ने 35 साल के बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को ऐसा सुनहरा मौका दिया है जिसे इस बल्लेबाज ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
रोजर्स को यह नायाब मौका इसलिए मिला क्योंकि काउंटी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। रोजर्स ने काउंटी क्रिकेट में यार्कशायर के लिए 68.76 की औसत से 8871 रन बनाए हैं। उन्हें अब एशेज में शेन वॉटसन के साथ कंगारू पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हालांकि रोजर्स ने अपने करियर का पहला और एकमात्र टेस्ट पांच साल पहले 2008 में पर्थ में भारत के खिलाफ खेला था। और उस मैच की दोनों पारियों में वह असफल रहे थे।
विज्ञापन
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने भी ट्विटर के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है। आक्रामक बल्लेबाज व ओपनर डेविड वार्नर को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी जोई रुट के साथ मारपीट करने के कारण सीए ने एशेज के पहले टेस्ट तक प्रतिबंधित कर रखा है।
रोजर्स का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा रिकार्ड रहा है। उन्होंने 50.38 के औसत से 239 मैचों में 60 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में यह चौंकाने वाला है कि किसी अनुभवी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे अर्से तक दूर रहने के बाद टीम में बुलाया गया हो। हालांकि लेहमैन ने रोजर्स को टीम में वापिस बुलाए जाने का समर्थन किया है।
रोजर्स को इंग्लैंड में खेलने का लंबा अनुभव है। उन्हें वहां की स्विंग बॉल खेलने में महारत हासिल है।
कोच मिकी आर्थर की जगह लेने वाले टीम के नए कोच लेहमैन ने टीम में पांच बदलाव किए हैं। रोजर्स को उस्मान ख्वाजा की जगह लिया गया है।
लेहमैन के चुनाव में तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड तथा रेयान हैरिस की जगह जेम्स पैटिंसन और पीटर सिडल को शामिल किया गया है। लेग स्पिनर आल राउंडर स्टीवन स्मिथ को तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की जगह टीम का हिस्सा बनेंगे।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा।