WI Inning
52/1 (4.2 ov)
Jewel Andrew 21(16)*
Shai Hope 20 (11)
IND elected to bowl
{"_id":"5c00e508bdec22418b5fe033","slug":"30-november-2928-90-years-age-on-this-day-don-bradman-made-his-international-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन ब्रैडमैन: ठीक 90 साल पहले किया डेब्यू, इस गेंदबाज ने किया था आखिरी मैच में जीरो पर आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डॉन ब्रैडमैन: ठीक 90 साल पहले किया डेब्यू, इस गेंदबाज ने किया था आखिरी मैच में जीरो पर आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
30 नवंबर 1928, यह वह तारीख है जिस दिन विश्व क्रिकेट के 'भीष्म पितामह' डॉन ब्रैडमैन पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरे थे। दूसरे शब्दों में कहे तो 90 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ब्रैडमैन ने टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाले ब्रैडमैन महज 19 (18, 1 ) रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर फिर उनका बल्ला ऐसा चला कि दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में उनकी तुलना होने लगी। अपने 20 साल के करियर में डॉन ने 29 शतक और 13 अर्धशतक के बूते 6996 रन बनाए।
विज्ञापन
ब्रैडमैन ने अपने करियर का आखिरी मैच 14 अगस्त 1948 में ओवल में खेला था। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड आई थी। पांचवां और आखिरी मैच ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच से पहले ब्रैडमैन को 100 के टेस्ट औसत तक पहुंचने में मात्र 4 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन
कंगारू टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने आई। सभी की निगाहें ब्रैडमैन पर टिकी थीं। 117 रन पर एक विकेट गिरने के बाद ब्रैडमैन क्रीज पर आए, इधर यह दिग्गज बल्लेबाज स्ट्राइक पर था उधर गेंद इंग्लिश गेंदबाज एरिक होलीस के हाथों में थी।
एरिक को टेस्ट खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं था, मगर उन्होंने पहले ओवर की दो गेंदों के अंदर ही ब्रैडमैन को पवेलियन भेज दिया। एरिक की दूसरी गेंद गुगली थी जिसे ब्रैडमैन भी नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए और उनका टेस्ट औसत 99.94 ही रह गया।