फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3.6 million people download Candy crush Video Game after ms Dhoni video playing the game went Viral

MS Dhoni Video: धोनी का वीडियो वायरल होने से गेम कंपनी को फायदा; तीन घंटे में 36 लाख लोगों ने डाउनलोड किया एप!

Tue, 27 Jun 2023 09:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:34 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कैंडी क्रश गेम खेलते दिख रहे थे। इसके बाद एक ट्वीट में दावा किया गया कि तीन घंटे के अंदर 36 लाख लोगों ने यह एप डाउनलोड कर लिया। 
 

विज्ञापन
3.6 million people download Candy crush Video Game after ms Dhoni video playing the game went Viral
धोनी के पास रखे उनके टैब में गेम खुला दिख रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी का कैंडी क्रश गेम खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो गेम कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद तीन घंटे के अंदर 36 लाख लोगों ने यह वीडियो गेम अपने फोन में डाउनलोड कर लिया। एक ट्वीट में कैंडी क्रश टीम के हवाले से यह दावा किया गया है। कैंडी क्रश गेम ने बी ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि, कैंडी क्रश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 36 लाख लोगों के वीडियो डाउनलोड करने की बात नहीं कही गई है, लेकिन धोनी के इस गेम खेलने पर खुशी जरूर जाहिर की गई है।
विज्ञापन


धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक एयर होस्टेस उन्हें फ्लाइट के अंदर चॉकलेट ऑफर करती नजर आ रही थी। हालांकि, जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह थी धोनी का कैंडी क्रश खेलना। इसके बाद धोनी और कैंडी क्रश ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे और इसका फायदा वीडियो गेम कंपनी को हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में, एमएस धोनी, अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ रविवार को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा करते नजर आए, इस दौरान क्रिकेटर अपने टैबलेट पर कैंडी क्रश खेलते नजर आए। इस वीडियो में एक एयर होस्टेस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को चॉकलेट, मिठाई के साथ-साथ एक नोट भी देते हुए देखी जा सकती है। जब एयर होस्टेस ने महान क्रिकेटर को मिठाई और चॉकलेट की पेशकश की, तो उन्होंने 'ओमानी खजूर' का एक पैकेट ले लिया।

वीडियो में एयर होस्टेस को धोनी के साथ दोस्ताना बातचीत करते देखा गया। धोनी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे और उनका वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी सादगी की भी तारीफ की। इस दौरान फैंस ने यह भी देख लिया कि धोनी टैब में कैंडी क्रश गेम खेल रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ-साथ हैशटैग कैंडी क्रश भी ट्रेंड करने लगा।



कैंडी क्रश के 3.6 मिलियन डाउनलोड
जब से वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया, तब से लाखों लोग इसे देख चुके हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “लोल कैंडी क्रश खेलते हुए कैंडी खा रहे हैं।” एक अन्य ने टिप्पणी की, "धोनी हमेशा के लिए मेरे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, “धोनी कैंडी क्रश खेल रहे हैं।”



जैसे ही एमएस धोनी का कैंडी क्रश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ, एक और ट्वीट ऑनलाइन सामने आया जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। ट्वीट में लिखा है, "हमें केवल 3 घंटों में 3.6 मिलियन नए डाउनलोड मिले। भारतीय क्रिकेट लीजेंड धोनी को धन्यवाद। हम सिर्फ आपकी वजह से भारत में ट्रेंड कर रहे हैं।- टीम कैंडी क्रश सागा।" हालांकि, यह ट्विटर अकाउंट कैंडी क्रश का आधिकारिक अकाउंट नहीं है। कैंडी क्रश सागा के आधिकारिक अकाउंट से इस मामले में दो ट्वीट किए गए हैं। पहले ट्वीट में धोनी और बाकी यूजर्स के लिए सम्मान जताया गया है और दूसरे ट्वीट में धोनी के इस गेम खेलने की बात पर खुशी जाहिर की गई है।



धोनी वीडियो गेम खेलने के शौकीन हैं। वह अपने साथियों के साथ फीफा, कॉल ऑफ ड्यूटी और पबजी जैसे गेम खेलना पसंद करते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने हाल ही में यूट्यूब पर द रणवीर शो के एक एपिसोड में कहा था, "हम सभी जहां भी जाते हैं अपने साथ प्लेस्टेशन ले जाते हैं। माही भाई को कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे ऑनलाइन/वीडियो गेम खेलना पसंद है और वह पबजी के काफी शौकीन हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed