{"_id":"c75cb0df92bc82ef9555334c1a05da16","slug":"2nd-test-pakistan-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान लगातार दूसरी बार 99 पर आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान लगातार दूसरी बार 99 पर आउट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और अपनी पहली पारी में सौ रन भी नहीं बना पाया।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के बाद महज 36.4 ओवर में पाकिस्तान 99 रन बनाकर आउट हो गया।
जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 128 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय कप्तान कप्तान ग्रीम स्मिथ 67 और नाइटवाचमैन डेल स्टेन तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन
मिस्बाह-उल-हक की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए यह बेहद दुखद है क्योंकि दुबई की इसी मैदान पर वह अपने खेले आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 99 रनों पर आउट हो गया था। वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर पांच विकेट झटके।
ताहिर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तीन और मोर्ने मोर्कल ने एक सफलता हासिल की।
एक समय पाकिस्तान का स्कोर 52 रन पर दो विकेट था लेकिन अगले आठ विकेट महज 47 रनों पर गंवा दिया। पाक की ओर से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। जबकि पुछल्ले बल्लेबाज जुल्फिकार बाबर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने अबुधाबी में सात विकेट से जीता था।