एलपीएल 2021: दूसरे सीजन का हुआ एलान, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, जाने कब खेले जाएंगे मैच
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन ने जानकारी दी है कि टूर्नामेंट से जुड़े अन्य बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को स्थगित कर दिया गया, जिसके चलते काफी प्रशंसक निराश चल रहे हैं। हालांकि, अब आईपीएल फैंस की निराशा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है क्योंकि जल्द ही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की शुरुआत होने वाली है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने घोषणा की है कि लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
एसएलसी की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन का बयान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन अर्जुन डिसिल्वा ने बयान दिया, ‘हमें इस सीजन के आयोजन के लिए एक उपयुक्त समय मिल गया है, साथ ही हम टूर्नामेंट से जुड़े अन्य बिंदुओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।’
#LPL2021
Sri Lanka Cricket wishes to inform you that the 2nd Edition of the @LPLT20 will be held from 30th July to 22nd August 2021. 🙌विज्ञापन विज्ञापन
READ⬇️https://t.co/NZSd4UBI6a — Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) May 12, 2021
पांच टीमें ही लेंगी हिस्सा, खेले जाएंगे 40 मैच
आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग में पिछली बार की तरह पांच टीमें ही हिस्सा लेंगी और 40 लीग मैच खेले जाएंगे। पिछला सीजन नवंबर से दिसंबर के बीच खेला गया था। लीग में हिस्सा लेने वाली पांच टीमें कोलंबो किंग्स, दांबुला वाइकिंग्स, जाफना स्टेलियंस, गाले ग्लैडिएटर्स और कैंडी टस्कर्स हैं।
साल 2020 में आयोजित हुए एलपीएल के पहले सीजन में जाफना स्टैलियंस ने गाले ग्लैडिएटर्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार लंका प्रीमियर लीग में इरफान पठान जैसे भारतीय दिग्गज (टीम- कैंडी टस्कर्स) भी खेलते हुए दिखे थे। बताते चलें कि आईपीएल की तरह एलपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन नहीं हैं। ऐसे में इस बार के लीग में भी दर्शकों को शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।