{"_id":"623adcc7fd0e0f418872f551","slug":"25-audience-as-per-covid-19-protocols-will-be-allowed-in-the-stadiums-in-ipl-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: दर्शकों की वापसी पर लगी मुहर, 25 प्रतिशत लोगों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति, शुरू हुई टिकटों की बिक्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: दर्शकों की वापसी पर लगी मुहर, 25 प्रतिशत लोगों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति, शुरू हुई टिकटों की बिक्री
Wed, 23 Mar 2022 02:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:09 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज शनिवार (26 मार्च) से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले आयोजकों की तरफ से दर्शकों और प्रसंशकों को खुशखबरी दी गई।
विज्ञापन
आईपीएल 2022
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज शनिवार (26 मार्च) से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले आयोजकों की तरफ से दर्शकों और प्रसंशकों को खुशखबरी दी गई।
विज्ञापन
आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। यानी इस बार फैंस स्टेडियम पहुंचकर अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट कर पाएंगे।आज से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और फैंस ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’
आईपीएल में दो नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सीजन में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है और इसकी वजह से इस सत्र में मैचों की संख्या भी कुल 74 हो गई है।