कोरोना: 2023 में होगा एशिया कप 2021 का आयोजन, एसीसी ने की पुष्टि
- एशिया कप 2021 का आयोजन 2023 में होगा
- व्यस्त कार्यक्रम के चलते लिया गया फैसला
- समय आने पर तारीखों की पुष्टि की जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2021 के आयोजन को दो साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को इसकी जानकारी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने दी। एसीसी के मुताबिक, एशिया कप 2021 का आयोजन 2023 में होगा।
एशिया कप 2021 दो साल के लिए स्थगित
एसीसी ने बयान जारी कर कहा, 'बोर्ड ने हालात को देखते हुए बेहद सतर्कता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया कि टूर्नामेंट को स्थगित करना ही विकल्प है।' एशियाई क्रिकेट परिषद ने कहा, 'टूर्नामेंट के इस सत्र का आयोजन 2023 में कराना ही सही होगा क्योंकि 2022 में पहले ही एशिया कप का आयोजन होना है। समय आने पर इसकी तारीखों की पुष्टि की जाएगी।'
The ACC Executive Board after careful evaluation has made the decision to postpone the 2021 edition of the Asia Cup to 2023.
For More➡️ https://t.co/a5jYnyDqQt@BCCI @TheRealPCB @OfficialSLC @BCBtigers @ACBofficials #ACC #AsiaCup pic.twitter.com/FbIJiU4jbiविज्ञापन विज्ञापन— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) May 23, 2021
व्यस्त कार्यक्रम के चलते समय निकालना मुश्किल
एसीसी ने कहा कि एशिया की चारों बड़ी टीमों का इस साल के अंत तक व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए समय निकालना काफी मुश्किल है। दरअसल, इससाल टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले कराए जाने की उम्मीद थी।
एशिया कप 2020 भी हुआ था एक साल के लिए स्थगित
इस साल इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को पाकिस्तान से श्रीलंका में स्थानांतरित किया गया था लेकिन वहां भी मामलों के बढ़ने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। बता दें कि एशिया कप 2020 का आयोजन कोरोना के चलते 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। मालूम हो कि पिछले दो एशिया कप में भारत ने खिताब जीता है।