फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2 Players Under Suspicion in IPL Fixing, Might be Questioned

गुजरात लॉयंस के दो खिलाड़ी थे सटोरियों के संपर्क में, सबूत मिले तो होगी पुछताछ

Sat, 13 May 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 13 May 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
2 Players Under Suspicion in IPL Fixing, Might be Questioned
गुजरात लॉयंस - फोटो : IPL
कानपुर में आईपीएल मैच के दौरान होटल में खिलाड़ियों के कमरों के पास रुके सटोरिये नयन रमेश शाह के फोन से क्राइम ब्रांच को कई ऐसी वॉइस रिकॉर्डिंग मिली है जो मैच फिक्सिंग की ओर इशारा कर रही है। नयन रमेश और अजमेर (राजस्थान) में बैठे सटोरिये बंटी खंडेलवाल के बीच हुई बातचीत की वाइस रिकार्डिंग नयन के फोन में सेव है।
विज्ञापन


इस रिकार्डिंग में बंटी ने नयन रमेश से कहा, "पिछले कुछ मैचों की तुम्हारी ग्राउंड की रिपोर्ट गलत आ रही है। जिस टीम को तुमने जीतता हुआ बताया, वह तो हार गई। तुम्हारे आंकलन से ज्यादा रन भी पिच पर बने हैं। इस पर नयन रमेश ने कहा कि दो खिलाड़ियों से सेटिंग हो गई है। इस बार ऐसा नहीं होगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुजरात लायंस टीम की हार होगी और दिल्ली डेयरडेविल्स जीतेगी। अगर रिपोर्ट सही रही तो इस बार पैसा ज्यादा लूंगा। इस पर बंटी ने गुजरात के मैच हारने पर ज्यादा रकम चुकाने की हामी भरी।"
विज्ञापन


ऐसे ही कई और वॉइस रिकार्डिंग और मैसेज नयन रमेश और विकास के मोबाइल से क्राइम ब्रांच को मिले हैं। वहीं इस मामले में एसटीएफ भी गुपचुप तरीके से लगाई जा रही है। वॉइस रिकॉर्डिंग में बंटी जिस ग्राउंड रिपोर्ट की बात कर रहा है, वह चुन्नीगंज निवासी रमेश कुमार के भेजे पिच के फोटोग्राफ से तैयार हुई थी। गुरुवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने होटल से सटोरिये नयन रमेश शाह, विकास चौहान और रमेश कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों से हो सकती है पुछताछ

2 Players Under Suspicion in IPL Fixing, Might be Questioned
Gujrat lions, IPL - फोटो : PTI
7 से 10 मई तक के फुटेज जब्त
पुलिस ने होटल लैंडमार्क में लगे दस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सात से दस मई के बीच के जब्त कर लिए हैं। जिसमें दो कैमरों के फुटेज (लॉबी और गैलरी) देखे गए। इनमें सट्टेबाज किसी खिलाड़ी से नहीं मिलते दिखे। पुलिस अब होटल स्टाफ और ग्रीनपार्क के ग्राउंड स्टाफ से पूछताछ करेगी। सटोरियों के मोबाइल नंबरों की छह महीनों की कॉल डिटेल निकाली गई है।

बंटी की तलाश में दबिश
गैंग का मुख्य संचालक बंटी खंडेलवाल को दबोचने के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसके अजमेर स्थित ठिकानों पर दबिश दी। चर्चा है कि टीम ने बंटी को पकड़ लिया है, लेकिन अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर, अफ्रीका के हनीफ (इस वक्त गुजरात में रह रहा है) की लोकेशन नहीं पता चल सकी है।

खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकती है पुलिस
सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट खुलने के बाद पुलिस इसे मैच फिक्सिंग से जोड़कर भी देख रही है। नयन के फोन से मिली वॉइस रिकॉर्डिंग और दो खिलाड़ियों से सेटिंग की बात इस ओर इशारा कर रही है। क्राइम ब्रांच को यदि और सबूत मिले तो वह खिलाड़ियों पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed