फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2 Hattrick missed in Same IPL match

IPL का एक मैच, दोनों टीमों को मिले वही मौके और दोनों ही चूके

Sat, 25 Apr 2015 09:12 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
2 Hattrick missed in Same IPL match

अमूमन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि एक मैच में दोनों टीमों को एक ही तरह के मौके मिले और चूक जाएं।

विज्ञापन


आईपीएल-8 के 23वें मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प संयोग बना। यह संयोग ऐसा रहा कि दोनों टीमों को एक-एक बार यह उपलिब्ध हासिल करने का मौका मिला, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा कि कोई भी टीम यह कारनामा नहीं कर सकी।

अगर यह कारनामा किसी भी टीम की ओर से कर लिया जाता तो यह टूर्नामेंट के आठवें सत्र में पहली बार होता। एक और गजब की बात यह रही कि दोनों टीमों को पारी के अंतिम ओवरों में यह चांस मिले। फिलहाल रिकॉर्ड बनाने का मौके दोनों टीमों की ओर से गंवाने के बाद मुंबई के लिए राहत की बात यह रही कि उसे 7 मैचों में दूसरी जीत नसीब हो गई।
विज्ञापन


साथ ही सनराइजर्स एक बार फिर 150 से कम के लक्ष्य को भेद पाने में नाकाम रही। ऐसा छठी बार हुआ है जब उसने 150 या उससे कम का लक्ष्य पार करने में नाकामी मिली। हालांकि 3 बार इस टीम ने जीत हासिल भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लॉग ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने गंवाया चांस

2 Hattrick missed in Same IPL match

हम यहां जिस दिलचस्प संयोग की बात कर रहे हैं वह है दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) और लसित मलिंगा (मुंबई इंडियंस) का हैट्रिक बनाने का मौका गंवाना।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की पारी का अंतिम ओवर था और गेंद भुवी के हाथों में ‌थी। उन्होंने पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड (33) को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की।

इसके बाद अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज विनय कुमार को खाता खोले बगैर विकेटकीपर नमन ओझा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। लगातार 2 सफलता के बाद भुवनेश्वर के पास हैट्रिक बनाने का मौका था लेकिन वह बल्लेबाजी करने आए मिचेल मैक्कलाघेन को आउट नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने बल्लेबाज को यॉर्कर डालकर आउट करने की कोशिश की लेकिन इस गेंद पर विकेट मिलने के बजाए बल्लेबाजों ने एक रन पूरे कर लिए।

अंतिम ओवर में हैट्रिक का चांस चूकने वाले भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। ऐसा नहीं है क‌ि इस मैच में सिर्फ भुवी ने हैट्रिक का मौका गंवाया बल्कि मुंबई की ओर से भी एक तेज गेंदबाज हैट्रिक लेने का मौका भुना नहीं सका।

मुंबई का यह धाकड़ गेंदबाज भी हैट्रिक से चूका

2 Hattrick missed in Same IPL match

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हैट्रिक बनाने का मौका गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस के लसित म‌लिंगा को भी हैट्रिक हासिल करने का मौका मिला लेकिन वह भी चूक गए।

मैच में मुंबई को शुरुआती सफलता दिलाने वाले मलिंगा ने हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर हुनमा विहारी (16) को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया। लेकिन अगली गेंद पर वह विकेट नहीं झटक सके।

इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर प्रवीण कुमार (0) को बोल्ड कर टीम को पांचवीं और अपनी तीसरी सफलता हासिल की। फिर अगली गेंद पर उन्होंने नए बल्लेबाज डेल स्टेन को बोल्ड कर हैट्रिक का मौका बना ही लिया। लेकिन पांचवीं गेंद पर जब करन शर्मा बल्लेबाजी करने आए तो मलिंगा इस बल्लेबाज को आउट नहीं कर सके और हैट्रिक का मौका गंवा दिया।

हालांकि उनकी गेंदबाजी बेहद शानदार रही और लंबे समय बाद उन्होंने एक बेहतरीन गेंदबाजी की। मलिंगा ने 4 ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ 23 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। उन्हें इसके लिए शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed