{"_id":"5d1faa808ebc3e3cbb3e89d4","slug":"19-year-s-old-shaheen-afridi-create-history-to-take-six-wicket-in-cricket-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 वर्षीय शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, छह विकेट लेकर रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
19 वर्षीय शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, छह विकेट लेकर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन शाह अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के 19 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी ने शुक्रवार को वर्ल्ड कप के 43वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। शाहिन ने बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।
2 of 5
शाहिन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ गेंद से सनसनी मचाने वाले शाहिन ने 9.1 ओवर में 35 रन देकर छह विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम तमाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया।
3 of 5
शाहिन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन दुनिया के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र (19) में वर्ल्ड कप के मैच में 5 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस युवा तेज गेंदबाज ने यह कमाल 19 साल और 90 दिन की उम्र में किया है। इससे पहले यह कमाल केन्या के कॉलिंस उबोया के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2003 विश्व कप में 21 साल 212 दिन की उम्र में 5 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में 35 रन देकर 6 विकेट लेने के साथ ही पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक पाकिस्तान को कोई भी गेंदबाज वर्ल्ड कप के एक मैच में 6 विकेट अपने नाम नहीं कर पाया था। इसके साथ-साथ वे वर्ल्ड कप 2019 में 6 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 221 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक (100) और बाबर आजम 96 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।