इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक नई जर्सी के साथ खेलते दिखी थी। इंग्लैंड के खिलाफ टीम नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैच में उतरी थी। इस जर्सी को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं।
अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया नारंगी जर्सी में खेलते दिखेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि नई जर्सी पहनने के पीछे ICC का नया नियम था जो इस वर्ल्ड कप में लागू किया गया। इसी की वजह से सिर्फ टीम इंडिया ने ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने भी अपनी-अपनी जर्सी को कुछ मैचों में बदला था।
अलग-अलग मैचों के दौरान बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने लाल, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने पीली जर्सी पहनी थी हालांकि अमूमन ये टीमें अलग-अलग रंग की जर्सी में खेलती हैं।
अब बात करते हैं टीम इंडिया के दोबारा उसी जर्सी को पहनने की तो आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया नारंगी जर्सी में खेलते दिख सकती है। लेकिन उसके लिए उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम से भिड़ना होगा।
दरअसल ICC के नए नियम के मुताबिक टूर्नामेंट के किसी मैच में दो टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं खेल सकती हैं और उसमें से किसी एक टीम को अपनी जर्सी का रंग बदलना होगा। इस मामले में ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा और वो अपनी पुरानी जर्सी में ही खेलेगी।
यही कारण है कि इंग्लैंड और इंडिया दोनों की जर्सी नीले रंग की होने की वजह से इंडिया को नारंगी रंग की जर्सी पहननी पड़ रही है।
सेमीफाइनल में होगा इंडिया-इंग्लैंड का मुकाबला:
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में पहले, इंडिया दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है वहीं चौथे स्थान के लिए अगर पाक-बांग्लादेश मैच में कोई चमत्कार नहीं हुआ तो न्यूजीलैंड की टीम का खेलना तय है।
अब अगर ICC के नियम की बात करें तो सेमीफाइनल में पहले स्थान की टीम आखिरी स्थान की टीम से भिड़ेगी और दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान से टकराएगी। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा देती है तो फिर सेमीफाइनल में इंडिया और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी और ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को फिर से अपनी नारंगी जर्सी पहननी होगी।