{"_id":"6c93d65e7d1e19f95d3343f965171563","slug":"14-year-old-prithvi-shaw-bags-rs-36-lakh-deal-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 साल के पृथ्वी की लंबी छलांग, 36 लाख का करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14 साल के पृथ्वी की लंबी छलांग, 36 लाख का करार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Sep 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शहर मुंबई से पिछले साल नवंबर में पृथ्वी शॉ नाम के एक उभरते बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय देते हुए 500 से ज्यादा रन बनाकर तहलका मचा दिया था।
अंतर-स्कूली प्रतियोगिता हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में पिछले साल रिज्वी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए पृथ्वी ने 546 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 85 चौके और 5 छक्के भी लगाए। इससे पहले वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने हैरिस शील्ड में 498 रन बनाए थे। सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के कुछ ही दिन के अंदर पृथ्वी ने यह पारी खेली।
इसी 14 साल के उभरते बल्लेबाज ने इस साल भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है और यह नया रिकॉर्ड कमाई को लेकर है, उन्होंने एक कंपनी के साथ 36 लाख रुपए का करार किया है।

SG ने किया 36 लाख रुपए का करार
पृथ्वी शॉ अपनी उम्र की तुलना में तेजी से सफलता का ग्राफ ऊंचा करते जा रहे हैं। वह अभी 14 साल के हैं और उन्होंने क्रिकेट का सामान बनाने वाली कंपनी एसजी के साथ 36 लाख रुपए का करार किया है।
एसजी क्रिकेट का सामान बनाने में महारत रखती है। इस ग्रुप से पहले भी कई बड़े नाम जुड़ चके हैं। भारत के बड़े क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, एसजी ग्रुप ने 6 साल के लिए पृथ्वी के साथ समझौता किया है। इस करार के पीछे मुख्य कारण यह है कि मुंबई का यह उभरता सितारा जो बेहद साधारण परिवार से आता है, आर्थिक सुरक्षा के मामलों की चिंता किए बगैर अब सिर्फ अपने खेल पर ध्यान लगा सके।

पिछले कुछ सालों से SG के बैट से खेल रहे पृथ्वी
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, कंपनी के मार्केटिंग निदेशक ने बताया कि पृथ्वी पिछले 3-4 सालों से हमारी कंपनी के सामानों का प्रयोग कर रहे हैं। वह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली थी।
दूसरी ओर, पृथ्वी ने कहा, "इस करार से पहले भी एसजी ग्रुप मुझे तीन-चार साल से किट्स और बैट मुहैया करा रहा था। ग्रुप ने आराम से क्रिकेट खेलते रहने के लिए सहयोग करने का फैसला लिया है।"