फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   10 Reason of India's Big Wining Match

10 कारण, जिनसे मिली टीम इंडिया को जीत

Mon, 16 Feb 2015 03:33 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
10 Reason of India's Big Wining Match
रविवार को वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 76 रन से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी चिर परिचित प्रतिद्ंवद्वी टीम के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। लेकिन इस जीत में कुछ बातों ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


1-टॉस जीतना अहम था क्योंकि एडिलेड में रॉक हार्ड फ्लैट पिच थी, जिसके आगे चलकर स्लो होने की संभावना थी। इससे स्पिनरों को मदद मिल सकती थी।
2-धोनी ने अच्छी टीम चुनी। दो स्पिनरों को खिलाना अच्छा फैसला साबित हुआ।
3-शिखर धवन ने बहुत ही संयम का परिचय देते हुए बल्लेबाजी की जो उनके स्वभाव के विपरीत है।
4-ठोस नींव और अच्छी साझेदारियों वनडे मैच में अहम भूमिका निभाती हैं। इस मैच में पहले विराट कोहली और शिखर धवन और उसके बाद विराट कोहली और सुरेश रैना के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

शानदार रही भारतीय गेंदबाजी

10 Reason of India's Big Wining Match

5-पिछले वर्ल्ड कप में धोनी ने जिस तरह बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर खुद को ऊपर लाए, उसी तरह रविवार को उन्होंने रैना को ऊपर लाकर खेलने का मौका दिया और ये फायदेमंद रहा।
6-पाकिस्तानी टीम की अपेक्षा भारत की बल्लेबाज़ी कहीं मजबूत थी, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज़ दबाव में आ गए। इसी दबाव के कारण उनकी लय बिगड़ी नज़र आई।
7-पाकिस्तान के मध्य क्रम की बल्लेबाज़ी की कमज़ोरी आज भी दिखाई पड़ी और तीन विकेट देखते देखते धराशायी हो गए।
8-मिस्बाउल हक़ के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ ऐसा नहीं लगा कि विकेट पर टिके रहने की क्षमता का प्रदर्शन करने आया हो।
9-भारत के तेज़ गेंदबाज़ों ख़ासकर मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने बहुत कसी हुई गेंदबाज़ी की और दोनों चार रन प्रति ओवर से भी कम रन दिए।
10-पाकिस्तान की अपेक्षा भारत की फील्डिंग कहीं बेहतर थी और जिस तरह से पाकिस्तान के फ़ील्डरों ने कैच छोड़े और रन रोकने में नाकाम रहे, उसका ख़ामियाज़ा टीम को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed