फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Case regarding David Warner driving under the influence of alcohol; next court hearing on 24 June

David Warner: डेविड वॉर्नर के शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला, अदालत में अगली सुनवाई 24 जून को होगी

Thu, 07 May 2026 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 May 2026 02:43 PM IST
सार

वॉर्नर के वकील ने कहा कि क्रिकेटर अपनी गलती मानते हैं और उन्हें इस फैसले पर पछतावा है।वकील के अनुसार, वॉर्नर किसी भी आम नागरिक की तरह कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे और उन्हें सजा मिलने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
Case regarding David Warner driving under the influence of alcohol; next court hearing on 24 June
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। रैंडम ब्रेथ टेस्ट में उनका अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से दोगुने से ज्यादा पाया गया। मामला पांच अप्रैल का है, जब सिडनी के पूर्वी इलाके में पुलिस ने रोडसाइड जांच के दौरान उन्हें रोका था। 
विज्ञापन


गुरुवार को वेवर्ली स्थानीय अदालत में इस मामले की पहली सुनवाई हुई। हालांकि, वॉर्नर को खुद कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी। उनके वकील, बॉबी हिल, ने अदालत को बताया कि पुलिस को कुछ रिप्रेजेंटेशन दिए गए हैं और उन पर जवाब आने तक मामले को आगे बढ़ाने की मांग की गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 जून तय की है।
विज्ञापन


वॉर्नर के वकील ने कहा कि क्रिकेटर अपनी गलती मानते हैं और उन्हें इस फैसले पर पछतावा है। हिल के मुताबिक, वॉर्नर ने एक दोस्त के अपार्टमेंट में तीन ग्लास वाइन पी थी और उसके बाद उबर लेने की बजाय खुद कार चलाने का फैसला किया, जिसे उन्होंने लापरवाही और बेवकूफी भरा कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल ने यह भी कहा कि शराब पीना कोई अपराध नहीं है, लेकिन शराब पीने के बाद गाड़ी चलाना गलत है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रोके जाने से करीब 11 मिनट पहले वार्नर ने आखिरी ड्रिंक ली थी। वकील ने आरोप लगाया कि दूसरा ब्रेथ टेस्ट कराने में पुलिस ने करीब 52 मिनट का समय लिया। वकील के अनुसार, वॉर्नर किसी भी आम नागरिक की तरह कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे और उन्हें सजा मिलने की भी उम्मीद है।


वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं। शराब वाला मामला सामने आने के बाद उनके करियर पर सवाल उठने लगे हैं। बीबीएल में सिडीन थंडर्स और पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी करने वाले वॉर्नर की कप्तानी बरकरार रहेगी या नहीं, ये आने वाला समय बताएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed