फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Bring Back Bhuvi’: Ashwin Demands Bhuvneshwar Kumar’s T20I Return After RCB Thriller vs MI

IPL 2026: 'भुवनेश्वर को टीम इंडिया में वापस लाओ...', आरसीबी की जीत के बाद अश्विन की बड़ी मांग, जानें क्या कहा

Mon, 11 May 2026 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 May 2026 02:44 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की मांग उठी है। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को भारत की टी20 टीम में फिर मौका मिलना चाहिए। भुवी ने मैच में चार विकेट लेने के साथ आखिरी ओवर में अहम छक्का भी लगाया। अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
‘Bring Back Bhuvi’: Ashwin Demands Bhuvneshwar Kumar’s T20I Return After RCB Thriller vs MI
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत की टी20 टीम में वापसी की मांग की है। भुवनेश्वर ने रायपुर में खेले गए मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया। उन्होंने पहले चार विकेट झटके और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में दबाव के बीच अहम छक्का लगाया।
विज्ञापन

'हैशटैग ब्रिंग बैक भुवी'
अश्विन ने भुवनेश्वर के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में दोबारा मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हैशटैग ब्रिंग बैक भुवी। मैं उन्हें भारत की टी20 टीम के लिए फिर से चुने जाते देखना चाहूंगा। नई गेंद से शानदार, डेथ ओवर अच्छे से खत्म कर सकते हैं और दबाव में छक्का भी मार देते हैं। मैदान के सबसे कठिन हिस्से में भी उन्होंने ऐसा किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को आउट करने वाली गेंद पर भी तारीफ
भुवनेश्वर ने मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिगाड़ दी थी। उन्होंने रायन रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े विकेट झटके। अश्विन ने कहा, 'जब उन्हें समझ आया कि पिच पर मदद है, तब वह टेस्ट मैच जैसी गेंदबाजी कर रहे थे। ओपनिंग बल्लेबाज को लगातार परखते रहे। रोहित शर्मा को जिस शानदार गेंद पर आउट किया, वह कमाल था। धीमी गेंद, हल्का स्विंग और शानदार नतीजा।'
विज्ञापन

टीम के लिए खेलते हैं भुवी
अश्विन ने भुवनेश्वर की निस्वार्थ सोच की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "बाद में डेथ ओवरों में उन्होंने निजी उपलब्धि नहीं देखी, बल्कि टीम के लिए यॉर्कर डालते रहे। वह चौथा विकेट लेने जा सकते थे, लेकिन उन्होंने टीम को प्राथमिकता दी। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।'

क्रुणाल पांड्या पर भी बरसे अश्विन
आरसीबी की जीत में क्रुणाल पांड्या की 73 रन की पारी भी बेहद अहम रही। टीम एक समय मुश्किल में थी, लेकिन क्रुणाल ने मैच संभाल लिया। अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम एचआर मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर जानते हैं, लेकिन वह असली ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर किसी की जरूरत हो तो 'के' (K) दबाइए, मतलब क्रुणाल पांड्या।'

आरसीबी पर क्या बोले अश्विन?
अश्विन ने कहा कि यह जीत आरसीबी के लिए बहुत जरूरी थी और अब टीम टूर्नामेंट में तेजी से आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, 'आरसीबी इतनी मुश्किल में नहीं थी, लेकिन उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना था। यह जीत उन्हें फिर से लय में ले आएगी। अब वे टूर्नामेंट में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।'

रोमारियो शेफर्ड पर धैर्य रखने की सलाह
अश्विन ने यह भी कहा कि आरसीबी को रोमारियो शेफर्ड को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'लोग सोच सकते हैं कि उन्हें बदल दिया जाए, लेकिन जब आप जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं, तो धैर्य रखना चाहिए। बड़े मैच में अगर वह चल गए, तो टीम को फायदा होगा।'

टीम इंडिया के लिए संकेत?
भुवनेश्वर कुमार का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब भारत टी20 टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन तलाश रहा है। अश्विन की मांग के बाद अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या भुवी एक बार फिर नीली जर्सी में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed