{"_id":"69dcbb69fac7df04ab02f8e5","slug":"brett-lee-pays-emotional-tribute-to-asha-bhosle-says-her-legacy-will-live-on-for-generations-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Brett Lee Tribute to Asha Bhosle: 'उनकी विरासत पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी', आशा भोसले के निधन पर ब्रेट ली भावुक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Brett Lee Tribute to Asha Bhosle: 'उनकी विरासत पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी', आशा भोसले के निधन पर ब्रेट ली भावुक
Mon, 13 Apr 2026 03:16 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:16 PM IST
सार
महान गायिका आशा भोसले के निधन पर ब्रेट ली ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उनकी सादगी और प्रतिभा को याद किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी। दोनों ने साथ में 'यू आर द वन फॉर मी' गाना भी बनाया था, जो आज भी खास माना जाता है।
विज्ञापन
ब्रेट ली और आशा भोसले
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए और कई भाषाओं व शैलियों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी आवाज ने हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग को नई पहचान दी और वह आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं।
विज्ञापन
ब्रेट ली ने जताया दुख, याद किए खास पल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया। ब्रेट ली ने लिखा, 'मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ ‘यू आर द वन फॉर मी’ गाना लिखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला था। यह मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगा और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा।'

'सिर्फ आवाज नहीं, उनका स्वभाव भी महान था'
ब्रेट ली ने सिर्फ आशा भोसले की गायकी ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मेरे साथ जो सबसे ज्यादा रहा, वह सिर्फ उनका असाधारण टैलेंट नहीं था, बल्कि उनकी सादगी और विनम्रता भी थी। इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद, उन्होंने खुद को बेहद गर्मजोशी और उदारता के साथ पेश किया।'

परिवार के लिए संवेदनाएं, विरासत पर विश्वास
अपने संदेश के अंत में ब्रेट ली ने आशा भोसले के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी विरासत को अमर बताया। उन्होंने लिखा, 'इस समय मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतने खास इंसान के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला… इसमें कोई शक नहीं कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी।'

जब क्रिकेट और संगीत का हुआ संगम
ब्रेट ली और आशा भोसले का रिश्ता सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं था। दोनों ने साथ मिलकर 'यू आर द वन फॉर मी' नाम का गाना भी बनाया था, जो 2007 में रिलीज हुआ। यह गाना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एक ग्लोबल म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा था और काफी लोकप्रिय हुआ। यह सहयोग क्रिकेट और संगीत के अनोखे संगम का उदाहरण बना। बाद में जब दोनों सिडनी ओपेरा हाउस में मिले, तो आशा भोसले ने ब्रेट ली को साइन किया हुआ एल्बम गिफ्ट किया, जो उनकी सादगी और उदारता को दर्शाता है।

संगीत की अमर आवाज
आशा भोसले को हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर की सबसे प्रभावशाली आवाजों में गिना जाता है। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों के साथ उनका नाम लिया जाता है। संगीतकार आरडी बर्मन और ओपी नय्यर के साथ उनकी जोड़ी ने कई कालजयी गीत दिए, जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।