NZ Inning
153/3 (14.4 ov)
Bevon Jacobs 12(7)*
Glenn Phillips 41 (22)
IND elected to bowl
{"_id":"69ec99850660e0b04a0b52a3","slug":"ben-stokes-drastic-facial-transformation-after-surgery-leaves-fans-concerned-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes: पिचके गाल, चेहरा सूखा! बेन स्टोक्स को आखिर हुआ क्या? बदले-बदले से दिखे; फोटो देखकर फैंस हुए चिंतित","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Ben Stokes: पिचके गाल, चेहरा सूखा! बेन स्टोक्स को आखिर हुआ क्या? बदले-बदले से दिखे; फोटो देखकर फैंस हुए चिंतित
Sat, 25 Apr 2026 04:08 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:08 PM IST
सार
बेन स्टोक्स सर्जरी के बाद बदले लुक में नजर आए, जिससे फैंस चिंतित हो गए। फरवरी में हुए हादसे में उनके चेहरे की हड्डी टूट गई थी। अब उनकी रिकवरी जारी है और वह जल्द मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : Instagram/ANI
विस्तार
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हाल ही में अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक प्रमोशनल वीडियो में उनकी उपस्थिति ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि उनका चेहरा पहले से काफी अलग और शरीर पहले से ज्यादा दुबला नजर आया। यह वीडियो इंग्लैंड की नई जर्सी लॉन्च के दौरान सामने आया, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा स्टोक्स के बदले हुए चेहरे को लेकर हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेनिंग के दौरान हुआ था गंभीर हादसा
दरअसल, फरवरी 2026 में स्टोक्स के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। काउंटी टीम डरहम के साथ नेट सेशन के दौरान एक गेंद सीधे उनके चेहरे पर लग गई थी। इस हादसे में उनकी दाईं गाल की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। इस घटना को याद करते हुए स्टोक्स ने कहा, 'गेंद सीधे मेरे चेहरे पर लगी। अगर कुछ इंच इधर-उधर होता, तो शायद मैं आज यहां इंटरव्यू नहीं दे रहा होता। मैं काफी किस्मत वाला रहा।'
फैंस ने जताई चिंता
सर्जरी के बाद स्टोक्स के चेहरे और शरीर में आए बदलाव को देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और जल्द पूरी तरह फिट होने की कामना की।
जल्द मैदान पर वापसी की तैयारी
चोट के कारण स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप की शुरुआत से बाहर रहे, लेकिन अब उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। वह मई की शुरुआत में घरेलू मैचों के जरिए वापसी करने की योजना बना रहे हैं, ताकि मैच फिटनेस हासिल कर सकें।
इंग्लैंड के लिए अहम होगा आगामी सीजन
आने वाला अंतरराष्ट्रीय सीजन इंग्लैंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टीम जून में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। एशेज में मिली हार के बाद टीम वापसी की कोशिश में है और स्टोक्स की फिटनेस इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी। बेन स्टोक्स का बदला हुआ लुक उनकी गंभीर चोट और सर्जरी का नतीजा है। हालांकि उनकी रिकवरी सकारात्मक है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही मैदान पर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे।

View this post on Instagram