{"_id":"69e5ee2a460ccb387c02a247","slug":"bcci-plans-two-t20-teams-aims-to-build-30-35-player-pool-amid-packed-schedule-shreyas-iyer-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो टी20 टीम उतारेगा भारत!: BCCI बना रहा 30-35 खिलाड़ियों का बड़ा पूल; क्या श्रेयस भी संभालेंगे कप्तानी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एक साथ दो टी20 टीम उतारेगा भारत!: BCCI बना रहा 30-35 खिलाड़ियों का बड़ा पूल; क्या श्रेयस भी संभालेंगे कप्तानी?
Mon, 20 Apr 2026 02:43 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:43 PM IST
सार
बीसीसीआई का 30-35 खिलाड़ियों का पूल बनाने का फैसला भारतीय क्रिकेट में नई रणनीतिक सोच को दर्शाता है। व्यस्त शेड्यूल और एक साथ होने वाले टूर्नामेंट्स के चलते भारत भविष्य में दो टी20 टीमें उतार सकता है। इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और टीम की गहराई और मजबूत होगी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब टी20 क्रिकेट के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। बढ़ते इंटरनेशनल शेड्यूल और खिलाड़ियों की भरमार को देखते हुए बोर्ड 30-35 खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल तैयार करने की योजना बना रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर एक साथ दो टी20 टीम उतारी जा सके। अगर दो टी20 टीम बनती है तो श्रेयस अय्यर भी कमान संभालने की दौड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन
शेड्यूल टकराव ने बढ़ाई चुनौती
इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह आने वाले समय में शेड्यूल का टकराव है। एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने की संभावना है। ऐसे में चयनकर्ताओं को दो अलग-अलग टीमें मैदान में उतारने पर विचार करना पड़ रहा है। एक बीसीसीआई अधिकारी ने एनडीटीवी से कहा, 'एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज एक ही समय पर होने वाली हैं। इसलिए हमें दो टी20 टीमों के बारे में सोचना होगा। अब यह जरूरी हो गया है कि हमारे पास 30-35 खिलाड़ियों का ऐसा पूल हो, जिन्हें किसी भी समय इंटरनेशनल मैच के लिए चुना जा सके।'

नई रणनीति और भविष्य की तैयारी
आईपीएल ने भारत को लगातार तैयार खिलाड़ी दिए हैं, जिससे टीम के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अब एक मजबूत बैकअप सिस्टम बनाना चाहता है। 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री और मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में भागीदारी को देखते हुए यह रणनीति और भी अहम हो जाती है।

आयरलैंड दौरा बनेगा प्रयोगशाला
आने वाला आयरलैंड इस योजना के लिए एक टेस्ट प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। इस दौरे पर बड़े स्क्वॉड के साथ युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, ताकि भविष्य के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके। ऐसे में बीसीसीआई सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंप सकता है। श्रेयस ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी शानदार ढंग से की है। वहीं, सूर्यकुमार हाल फिलहाल में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई का ध्यान इस पर भी होगा। श्रेयस टी20 में नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?
चयनकर्ता आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं। युवा बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी और अंगकृष रघुवंशी ने प्रभावित किया है। इसके अलावा रजत पाटीदार और आयुष बदोनी भी रेस में बने हुए हैं। ऑलराउंडर्स में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय संतुलन प्रदान कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, कार्तिक त्यागी और खलील अहमद विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। विकेटकीपिंग में ध्रुव जुरेल मजबूत दावेदार हैं।