फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   BCB in Turmoil: Three Directors Resign Amid Boardroom Unrest

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल, तीन निदेशकों ने दिया इस्तीफा; जानें पूरा मामला

Sun, 05 Apr 2026 01:57 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 PM IST
सार

लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती जांच प्रक्रियाएं बीसीबी के भीतर अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं। 

विज्ञापन
BCB in Turmoil: Three Directors Resign Amid Boardroom Unrest
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI

विस्तार

ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन

इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। वहीं, पिछले महीने अमजद हुसैन को मीडिया अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सरकार द्वारा नामित निदेशक यासिर मोहम्मद फैसल ने भी पद छोड़ा था। इसके बाद शनिवार को हुए तीन इस्तीफों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की मीटिंग की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने की। मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से तीनों निदेशक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मीटिंग के बाद नए मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष मोहम्मद मोक्सेडुल कमाल ने बताया कि उन्हें भी फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई और इस्तीफा देने वालों ने अपने फैसले को व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है। फैयाजुर ने हाल ही में ढाका लीग के संचालन में बीसीबी की कथित निष्क्रियता की आलोचना की थी। यह आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करता है। 

लगातार इस्तीफों के बीच बीसीबी का माहौल पहले से ही दबाव में है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों की जांच कराई जा रही है, और रिपोर्ट जल्द ही खेल मंत्रालय को सौंपी जा सकती है। खेल मंत्री अमिनुल हक ने यह भी संकेत दिया है कि एक अलग कमेटी बनाई जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed