{"_id":"69fb0fbbd56e67742e0e7397","slug":"babar-azam-s-best-odi-xi-sparks-outrage-no-indian-player-included-fans-troll-him-online-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam Best ODI-11: बाबर ने चुनी वनडे की बेस्ट प्लेइंग-11, किसी भारतीय को नहीं रखा; ट्रोल्स का हुए शिकार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Babar Azam Best ODI-11: बाबर ने चुनी वनडे की बेस्ट प्लेइंग-11, किसी भारतीय को नहीं रखा; ट्रोल्स का हुए शिकार
Wed, 06 May 2026 03:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 May 2026 03:24 PM IST
सार
पीएसएल का खिताब जीतने के बाद बाबर आजम ने मौजूदा समय की अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग-11 चुनी, लेकिन किसी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह जैसे नामों की गैरमौजूदगी पर फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर बाबर को जमकर ट्रोल किया।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का खिताब जीत लिया है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल में मार्नस लाबुशेन की अगुआई वाली हैदराबाद किंग्समेन को शिकस्त दी। जीत से उत्साहित बाबर ने इसके बाद मौजूदा समय की वनडे की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनी। हालांकि, यह टीम चुनते ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बाबर ने अपनी टीम में ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो समझ से परे है। बाबर ने इस टीम में किसी भारतीय को शामिल नहीं किया है। न ही इस टीम में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ी हैं। स्पोर्ट्स वेबसाइट क्रिकट्रैकर ने पेशावर जाल्मी के हवाले से बाबर की टीम शेयर की है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : Twitter
बाबर की टीम में कौन-कौन?
बाबर की सर्वश्रेष्ठ वनडे 11 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी हैं। वहीं, उन्होंने अफगानिस्तान के भी एक खिलाड़ी को शामिल किया है। बाबर ने अपनी टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को सौंपी है। वहीं, नंबर तीन पर एडेन मार्करम और चौथे स्थान पर मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान हाल फिलहाल में खराब फॉर्म की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए हैं। वह फिलहाल पाकिस्तान टीम में भी नियमित खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में बाबर ने रिजवान को शामिल किया और इसका मजाक खुद पाकिस्तानी भी बना रहे हैं। रिजवान को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पांचवें नंबर पर बाबर ने रचिन रवींद्र और छठे स्थान पर हैरी ब्रूक को शामिल किया है। वहीं, बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर टीम में मिचेल सैंटनर और अफगानिस्तान के राशिद खान को शामिल किया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी बाबर ने जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी और कगिसो रबाडा को सौंपी है। शाहीन हाल ही में बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे टीम के कप्तान बनाए गए थे और पाकिस्तान की टीम उस सीरीज में 2-1 से हारी थी। शाहीन अपनी फॉर्म को लेकर भी आलोचनाओं में हैं। इसके बावजूद बाबर ने उन्हें शामिल किया। हैरानी की बात तो यह है कि वनडे के तीन मौजूदा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

- फोटो : IANS
बाबर की मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, मोहम्मद रिजवान, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक, मिचेल सैंटनर, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी, कगिसो रबाडा।
बाबर आजम
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर
यह टीम सामने आने के बाद फैंस ने बाबर का खूब मजाक बनाया है।
यह टीम सामने आने के बाद फैंस ने बाबर का खूब मजाक बनाया है।
- एक यूजर ने लिखा, 'बाबर को बेस्ट-11 नहीं, भारत के खिलाफ खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था। तभी लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं है।'
- वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाबर ने जो टीम चुनी, उसका अगर वैभव सूर्यवंशी से सामना हो तो वैभव सूर्यवंशी आसानी से जीत जाएंगे।'
- एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा था कि बाबर सिर्फ खेलते वक्त ही जोकर जैसे दिखते हैं, लेकिन वह तो हर मामले में जोकर हैं।'
- वहीं, एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम जिसमें विराट न हों?'
- एक यूजर ने लिखा, 'भारत की मौजूदा प्लेइंग-11 बाबर की प्लेइंग-11 को आसानी से हरा देगी।'
- एक और यूजर ने लिखा, 'ये गली क्रिकेट वाली टीम है, लीजेंड्स वाली नहीं।'
- एक भारतीय यूजर ने लिखा, 'ये टीम तो भारत की अंडर-19 टीम से हार जाएगी।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'इसके लिए भारत की बी या सी टीम काफी है।'
- एक ने जिम्बाब्वे की टीम से चिढ़ाते हुए लिखा, 'बाबर की टीम को तो जिम्बाब्वे की टीम भी आसानी से हरा देगी।'
- एक ने पूछा कि 'रिजवान और शाहीन कहां से बेस्ट हो गए?'
- एक ने लिखा, 'बाबर का क्रिकेट नॉलेज शून्य है। इतने साल से क्रिकेट खेलने के बाद भी कोई नॉलेज नहीं है।'
- एक यूजर ने कथित तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को नहीं चुनने की वजह बताई। उसने कहा, 'एंकर ने बाबर के सामने देश के नाम बोले थे और बाबर को उसमें से चुनना था।' भारत का नाम एंकर ने नहीं कहा था।