{"_id":"5b9c36ec867a557fe9785d19","slug":"asia-cup-first-tournament-between-bangladesh-and-sri-lanka-in-six-countries-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: छह देशों के टूर्नामेंट में आज पहली टक्कर बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एशिया कप: छह देशों के टूर्नामेंट में आज पहली टक्कर बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच
एजेंसी, दुबई
Updated Sat, 15 Sep 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
asia cup 2018
- फोटो : criclink
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की अनुपस्थिति से भले ही यहां शनिवार को शुरू होने वाले छह देशों के एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की चमक फीकी हो गई हो, लेकिन सबसे रोमांचक द्वंद्व भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दो मैच तो तय है लेकिन अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती है तो तीन मुकाबलों की संभावना है। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच से होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप लीग में एक मैच होगा, जबकि दूसरा सुपर फोर चरण में होगा। लेकिन आयोजक, प्रसारक और समर्थक 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भी दोनों टीमों के पहुंचने की उम्मीद करेंगे। टीम अपना अभियान 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ शुरू करेगी, जिसके बाद उसे अगले दिन पाकिस्तान से भिड़ना है। कोहली को इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है जिसमें भारत को टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का मुंह देखना पड़ा था।
रोहित की कप्तानी की अग्निपरीक्षा
भारत के पास यह देखने का मौका होगा कि टीम विराट कोहली की अनुपस्थिति में दबाव भरे हालात में कैसे खेलेगी। रोहित शर्मा सफेद गेंद के शानदार खिलाड़ी रहे हैं, पर अच्छी टीमों के खिलाफ उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा नहीं हुई है। पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने कप्तानी संभाली थी, लेकिन वो टीम इतनी मजबूत नहीं थी।
विज्ञापन
पाक के पास आमिर और फखर जमां
टूर्नामेंट में मुख्य केंद्र इस बात पर होगा कि भारतीय टीम पाकिस्तान से कैसे खेलती है, जिसमें मोहम्मद आमिर के रूप में विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज, मजबूत ऑलराउंडर हसन अली, सलामी बल्लेबाज फखर जमां और प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम और हैरिस सोहेल मौजूद हैं। भारत का लक्ष्य अपने मध्यक्रम संयोजन का समाधान निकालने के अलावा महेंद्र सिंह धोनी के लिए बल्लेबाजी क्रम में सही स्थान ढूंढने का होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को पराजित किया था। तब फखर जमां ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
बांग्लादेश है छुपारुस्तम
मौजूदा समय में खिलाड़ियों को देखते हुए बांग्लादेश इस समय 50 ओवर की बेहतर टीम है। एशिया कप में बांग्लादेश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले चरण में घरेलू मैदान पर वे फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे, हालांकि यह टी-20 प्रारूप में खेला गया था। वर्ष 2012 में वे 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में खेले थे। मशरफे मुर्तजा की अगुआई वाली टीम के पास दुबई और आबुधाबी में धीमी पिच केलिए अच्छा गेंदबाजी लाइन-अप है। वहीं बल्लेबाजी में तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह रियाद शामिल हैं। मुशफिकुर रहीम और शकीबुल हसन भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने के काबिल हैं, जिससे टीम को टूर्नामेंट में छुपारूस्तम कहा जा सकता है।
बदलाव के दौर से गुजर रही श्रीलंका
श्रीलंका ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ भारत ने पिछले 24 महीनों में सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। टीम में बदलाव का दौर काफी लंबा चल रहा है, इसके अलावा अंदरुनी मुद्दे जैसे बोर्ड का प्रशासन और वेतन विवाद से भी उन्हें कुछ समय से जूझना पड़ रहा है। हालांकि उनके पास एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, थिसारा परेरा और लसिथ मलिंगा के रूप में काफी अनुभव शामिल है, जबकि युवाओं में अकिला धनंजय, दासुन श्नाका और कासुन रंजीता मौजूद हैं। श्रीलंका की समस्या उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है और वे उम्मीद करेंगे कि इसमें बदलाव कर सकें।
उलटफेर को बेताब अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के लिए एशिया कप यह दिखाने का मौका होगा कि उनके पास टी20 सुपरस्टार राशिद खान के अलावा भी बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। उनके पास मोहम्मद शहजाद भी हैं, जिससे टीम एक दो उलटफेर करने की कोशिश करेगी। सीमित ओवरों में टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
हांगकांग की कमान संभालेंगे अंशुमान
हांगकांग की टीम के पास अनुभव की कमी जरूर है लेकिन खिलाड़ियों में जोश की कमी नहीं है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मौकों की तलाश में हांगकांग पलायन किया है। कप्तान भारतीय मूल के अंशुमान रथ हैं। उनका लक्ष्य बड़ी टीमों को चुनौती देना होगा क्योंकि अब उनके मैचों को वनडे का दर्जा मिल गया है।
टीम :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद।