फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Asia Cup Cricket: Indian victory celebrated at Indore Rajwada in midnight

Indore News : भारत की जीत का राजवाड़ा पर मना जश्न, पुलिस ने कुछ देर बाद भीड़ को लौटाया

Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
सार

जीत का चौका लगते ही इंदौर के राजवाड़ा पर पहले से मौजूद युवा झूम उठे। इसके साथ ही सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों से देर रात तक यहां पहुंचते रहे और भारतीय टीम की जीत का जमकर जश्न मनाया। कई लोग गरबा बीच में छोड़कर राजवाड़ा पहुंचे और यहीं हाथों में डांडिया लेकर गरबा करने लगे।  

विज्ञापन
Asia Cup Cricket: Indian victory celebrated at Indore Rajwada in midnight
इंदौर के राजवाड़ा पर जीत का जश्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत ने रविवार रात नौंवी बार एशिया कप क्रिकेट का फाइनल जीत कर अपने बुलंद इरादों की झलक दिखा दी। 41 साल के एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। इसमें भारत ने पाकिस्तान को जोरदार पटखनी दी। पांच विकेट को पड़ोसी देश को हरा दिया। जीत का चौका लगते ही इंदौर के राजवाड़ा पर पहले से मौजूद जश्न में झूम उठे। इसके साथ ही सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों से देर रात तक यहां पहुंचते रहे और भारतीय टीम की जीत का जमकर जश्न मनाया। कई लोग गरबा बीच में छोड़कर राजवाड़ा पहुंचे और यहीं हाथों में डांडिया लेकर गरबा करने लगे।  हालांकि, पुलिस ने राजवाड़ा पर ज्यादा देर जश्न नहीं मनाने दिया और युवाओं को वहां से रवाना कर दिया। 

विज्ञापन

Asia Cup Cricket: Indian victory celebrated at Indore Rajwada in midnight
आधी रात के बाद राजवाड़ा पर मना जश्न - फोटो : amar ujala
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जैसे ही जी दर्ज कराई। क्रिकेट प्रेमी तिरंगे झंडे लेकर राजवाड़ा की तरफ पहुंचने लगे रात सवा 12 बजे तक राजवाड़ा पर हर तरफ से लोगों का सैलाब उमड़ रहा था। जीत गया इंडिया, भारत माता की जय, देख ले बेटा पाकिस्तान बाप है तेरा हिंदुस्तान के नारे से राजवाड़ा गूंज उठा। कोई तिरंगा लहरा रहा था तो कोई भगवा ध्वज। आतिशबाजी का दौर भी देर तक चला। जश्न में परिवार की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup Cricket: Indian victory celebrated at Indore Rajwada in midnight
कनकेश्वरी गरबा कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लहराया तिरंगा - फोटो : amar ujala

सीएम ने भी लहराया तिरंगा
सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में ही थे। उन्होंने परदेशीपुरा में कनकेश्वरी गरबा कार्यक्रम में तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में संत कनकेश्वरी देवी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अनेक भाजपा नेता व विधायक मौजूद थे।पटाखों और ढोल की थाप से गूंजा राजवाड़ा जीत के जश्न में छोड़े गए पटाखों और बज रहे ढोलों की थाप से राजवाड़ा चौक गूंज उठा। अनेक युवक और युवतियों ने थिरकते हुए खुशी मनाई। बड़ी संख्या में युवा गरबा खत्म होने के बाद राजवाड़ा पहुंचते रहे। राजवाड़े के आसपास के सारे रास्तों पर उत्साही युवाओं की भीड़ नजर आ रही थी। कोई पटाखे चला रहा था तो कोई पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए तिरंगा लहरा रहा था।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था
लोग परिवार सहित कारों व अन्य वाहनों में राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। कई क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की जर्सी पहन कर आए थे। कोई विवाद न हो इसलिए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात रहा।

विज्ञापन

Asia Cup Cricket: Indian victory celebrated at Indore Rajwada in midnight
पुलिस ने जश्न मना रहे लोगों को खदेड़ दिया, सूना हो गया राजवाड़ा - फोटो : amar ujala

पुलिस ने पौने एक बजे ही राजवाड़ा खाली कराया
रात करीब पौने एक बजे ही पुलिसकर्मियों ने युवाओं को राजवाड़ा से रवाना कर दिया। पुलिसकर्मियों ने वहां जश्न मना रहे युवाओं को लौटने को कहा। इसके बाद राजवाड़ा कुछ देर में सूना गया। लोगों का कहना था कि क्या जीत का जश्न मनाना अपराध है, जो पुलिस ने जबर्दस्ती हमें यहां से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed