{"_id":"57de6fb04f1c1b5f13a82265","slug":"ashwin-can-make-make-this-record-aginst-new-zealand-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक ऑल राउंडर अश्विन कानपुर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर आ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 200 विकेट 36 टेस्ट मैचों में हासिल किए थे। अश्विन 200 विकेट से महज 7 विकेट की दूरी पर हैं। यदि वह करियर के 37वें टेस्ट में 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह तेजी से 200 विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे पायदान पर आ जाएंगे।
फिलहाल दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेनिस लिली और पाकिस्तान के वकार यूनिस साझा रूप से हैं। दोनों ने 38 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
अश्विन से यह रिकॉर्ड कायम करने की उम्मीद इसलिए भी की जा रही है क्योंकि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के हालिया दौरे में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड फिलहाल हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 46वें टेस्ट मैच में हासिल की थी। अश्विन के नाम सबसे तेज 100 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज है जो उन्होंने अपने 18 टेस्ट मैच में कायम किया था।