फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Angkrish Raghuvanshi Fined for Outburst After Obstructing the Field Dismissal LSG vs KKR IPL 2026

IPL 2026: रघुवंशी आउट भी हुए और अब जुर्माना भी देना होगा! अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने पर BCCI ने लिए एक्शन

Mon, 27 Apr 2026 01:12 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर आउट दिए जाने के बाद गुस्से में प्रतिक्रिया देने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।

विज्ञापन
Angkrish Raghuvanshi Fined for Outburst After Obstructing the Field Dismissal LSG vs KKR IPL 2026
अंपायर के सामने आपत्ति जताते रघुवंशी - फोटो : IPL/BCCI/PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें मैच के दौरान गुस्से में किए गए व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर आउट होने के बाद भड़के
यह घटना मैच के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। इस फैसले के बाद वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर उन्होंने बैट से बाउंड्री कुशन पर मारा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना हेलमेट भी डगआउट की ओर फेंक दिया, जो आईपीएल के आचार संहिता के खिलाफ है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल ने सुनाई सजा
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर, पर मैच नंबर 38 में आचार संहिता के लेवल-एक के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।' आगे बताया गया कि उन्होंने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान उपकरण या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।
विज्ञापन

खिलाड़ी ने मानी गलती
रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। आईपीएल नियमों के अनुसार, लेवल-एक के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है। लखनऊ के खिलाफ यह मैच केकेआर ने सुपर ओवर में जीता था, लेकिन इस जीत के बीच रघुवंशी का यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। युवा खिलाड़ी से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती और यह टीम की छवि पर भी असर डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed