IND Inning
93/0 (5.4 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 29(11)*
Sanju Samson 50 (23)
IND need 133 runs in 14.2 remaining overs
{"_id":"69df075bc2e80871d7032b52","slug":"ajinkya-rahane-fined-by-bcci-for-slow-over-rate-as-kkr-s-winless-streak-continues-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चार हार के बाद BCCI की मार! KKR के कप्तान रहाणे पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: चार हार के बाद BCCI की मार! KKR के कप्तान रहाणे पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?
Wed, 15 Apr 2026 09:06 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:06 AM IST
सार
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट के कारण बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम पहले ही लगातार पांच मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। सीएसके के खिलाफ भी हार के बाद केकेआर की समस्याएं बढ़ गई हैं, जबकि रहाणे के सामने अब टीम को संभालने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। टीम जहां पांच मैचों में जीत का खाता नहीं खोल पाई है, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। खराब प्रदर्शन के बीच अब उन पर बीसीसीआई ने जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन
Trending Videos
स्लो ओवर रेट पर लगा जुर्माना
बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रहाणे को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंडित किया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।' आगे बताया गया, 'यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध है, इसलिए उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'

मैदान पर भी फ्लॉप, नतीजों का दबाव
रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। ताजा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे दबाव और बढ़ गया है।

सीएसके के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्पिनर नूर अहमद ने 3/21 के आंकड़े के साथ केकेआर की कमर तोड़ दी, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर केकेआर को 160/7 पर रोक दिया।

बल्लेबाजी फिर बनी केकेआर की कमजोरी
केकेआर की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम रही। टीम ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करते हुए सुनील नरेन और फिन एलेन को भेजा, लेकिन यह दांव भी सफल नहीं हुआ। पावरप्ले में ही टीम 36/2 पर सिमट गई, जो 2024 के बाद सबसे खराब शुरुआत में से एक है। रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़े शॉट्स की कमी और लगातार विकेट गिरने से टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।
अंत में रमणदीप सिंह (35) और रोवमैन पॉवेल (31*) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

आगे की राह और चुनौती
केकेआर के लिए अब आगे का सफर आसान नहीं है। टीम को जल्द ही अपनी रणनीति और संयोजन में बदलाव करना होगा, वरना प्लेऑफ की उम्मीदें शुरुआती दौर में ही खत्म हो सकती हैं। रहाणे के लिए यह समय कप्तानी और व्यक्तिगत प्रदर्शन दोनों को सुधारने का है, क्योंकि लगातार हार और अब जुर्माना टीम के माहौल पर भी असर डाल सकता है।