फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20I Series, Shivam Dube Joins Him

वीडियो: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम की मस्ती, पतंग उड़ते दिखे अभिषेक और शिवम दुबे, किसकी हुई जीत?

Fri, 11 Sep 2026 12:40 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

अफगानिस्तान सीरीज से पहले दिल्ली में टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया। अभिषेक शर्मा ने नेट्स में पावर-हिटिंग पर जोर दिया और कई बड़े शॉट लगाए। अभ्यास के बाद वह शिवम दुबे के साथ तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए। आखिर पतंगबाजी में किसका अंदाज रहा सबसे खास? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Abhishek Sharma Flies Tricolour Kite Before Afghanistan T20I Series, Shivam Dube Joins Him
अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया दिल्ली में तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने नेट्स में करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। प्रैक्टिस के बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह मैदान पर तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए।

विज्ञापन

नेट्स में अभिषेक ने की पावर-हिटिंग की प्रैक्टिस

अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा का पूरा ध्यान अपनी पावर-हिटिंग पर रहा। उन्होंने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और स्पिन तथा तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने शॉट्स का अभ्यास किया। अभिषेक ने खास तौर पर रेंज हिटिंग पर जोर दिया। स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कई बड़े छक्के लगाए। वहीं, तेज गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की प्रैक्टिस की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास खत्म हुआ तो हाथ में थाम ली पतंग की डोर

नेट्स में बल्लेबाजी के बाद अभिषेक का हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिला। प्रैक्टिस खत्म होने के बाद वह मैदान के एक हिस्से में पहुंचे और पतंग उड़ाने लगे। इस दौरान उनके साथ शिवम दुबे भी नजर आए। अभिषेक जिस पतंग को उड़ा रहे थे, वह तिरंगे के रंग में थी। उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान वह काफी सहज नजर आए। बीसीसीआई ने इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पतंग उड़ाते भी दिखे माहिर

अभिषेक जिस आसानी से पतंग की डोर संभाल रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि वह पतंगबाजी से अच्छी तरह परिचित हैं। वह हवा के हिसाब से डोर को संभालते और पतंग को ऊपर ले जाते नजर आए। अभिषेक के लिए यह प्रैक्टिस सेशन दो अलग अंदाज लेकर आया। पहले उन्होंने नेट्स में गेंदों को अपने बल्ले से हवा में भेजा और फिर मैदान से आसमान की ओर तिरंगे वाली पतंग उड़ाई। उनके साथ शिवम दुबे का नजर आना भी इस पल को और दिलचस्प बना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed