फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   4th T20I Shafali and Poonam guide India women to 51 run win over South Africa

 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को हराया

Tue, 01 Oct 2019 11:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 01 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
4th T20I Shafali and Poonam guide India women to 51 run win over South Africa
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स की उपयोगी पारियों तथा लेग स्पिनर पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां 51 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 17 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाये।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके जवाब में सात विकेट पर 89 रन ही बना सकी। भारत ने पहले मैच में 11 रन से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरा और तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इन दोनों टीमों के बीच पांचवां टी20 मैच चार अक्टूबर को खेला जाएगा। अपने पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रही 15 वर्षीय शैफाली ने दक्षिण अफ्रीका के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाकर 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाये जबकि रोड्रिग्स ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मुश्किल लक्ष्य के सामने शुरू से जूझती रही। भारतीय स्पिनरों ने उन पर अंकुश लगाये रखा। पूनम यादव ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। राधा यादव (16 रन देकर दो) और दीप्ति शर्मा (चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेनजिम ब्रिटस (20) और लॉरा वोल्वार्ट (23) ही दोहरे अंक में पहुंच पायी। इससे पहले आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच 17 - 17 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले भारत को शैफाली और स्मृति मंधाना (19 गेंदों पर 13 रन) ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैफाली को पहले अपनी टाइमिंग से जूझना पड़ रहा था। इस बीच उन्हें और मंधाना को जीवनदान भी मिले। शैफाली शुरू से ही आक्रामक शाट खेलने के मूड में दिखी। लेग स्पिनर सुन लुस पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था लेकिन भाग्य भी उनके साथ था क्योंकि टुमी सेखुखुने पर लगाया गया उनका छक्का मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षक के हाथ से छिटककर सीमा रेखा पार गया था। भारत ने मंधाना के रूप में पहला विकेट गंवाया जिन्होंने नाडिन डि क्लार्क (24 रन देकर दो) की गेंद पर मिगनॉन डु प्रीज को कैच दिया। शैफाली भी अर्धशतक पूरा नहीं कर पायी।


सेखुखुने (22 रन देकर एक) की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटों में समा गयी। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नौ गेंदों पर 16 रन) आते ही गेंदबाजों पर हावी हो गयी। स्पिनर नोनकुलुलेका मलाबा पर लगाया गया उनका छक्का टाइमिंग का शानदार नमूना था लेकिन डि क्लार्क की गेंद पर उन्होंने लांग आन पर आसान कैच दे दिया। रोड्रिग्स से 16वें ओवर में आउट होने से पहले एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाये। दीप्ति शर्मा ने अंतिम क्षणों में 16 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाये जबकि पूजा वस्त्राकर पांच रन बनाकर नाबाद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed