फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 vaccine Fake news alert! South African Health Minister clarifies AstraZeneca vaccines not returned to India

सीरम इंस्टीट्यूट को 10 लाख वैक्सीन डोज वापस करेगा दक्षिण अफ्रीका! स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

Wed, 17 Feb 2021 11:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccine Fake news alert! South African Health Minister clarifies AstraZeneca vaccines not returned to India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट से कहा है कि वह एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज वापस ले ले। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेलि मखिजे ने वैक्सीन वापस करने वाली खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  (एसआईआई) को वैक्सीन वापस नहीं करेगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मखिजे (Dr. Zweli Mkhize) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से भेजी गई कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज को दक्षिण अफ्रीका वापस लौटाना चाहता है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि हमने एस्ट्राजेनेक की कोविड वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को लौटाने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहा है। हम वैक्सीन भारतीय कंपनी को नहीं लौटाएंगे। 
विज्ञापन


अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में दी यह जानकारी 
दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मखिजे ने संसद में कहा, ''मैं कुछ मीडिया रिपोर्टों का खंडन करना चाहूंगा, जिसमें दावा किया गया है कि हम भारत को कोरोना वायरस के टीके लौटा रहे हैं। हम एस्ट्राजेनेका के टीके भारत को नहीं लौटा रहे हैं। हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमने एस्ट्राजेनेका से जो वैक्सीन  की डोज खरीदी थी, वो अफ्रीकी संघ (एयू) को दी जा चुकी हैं, जिसका हम भी हिस्सा हैं। एयू यह वैक्सीन डोज उन देशों को वितरित करेगा, जिन्होंने पहले ही स्टॉक हासिल करने में रुचि व्यक्त की है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरम इंस्टिट्यूट ने भेजीं 10 लाख डोज 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एक मुख्य वैक्सीन सप्लायर के तौर पर उभरा है, जो ऑक्फोर्ड-एस्ट्राजेनका की वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रहा है। पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका में सीरम की वैक्सीन की 10 लाख डोज की पहली खेप पहुंची थी। पांच लाख डोज अगले कुछ हफ्तों में वहां पहुंचने वाली है। 

डब्ल्यूएचओ ने दी मंजूरी 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से वैक्सीन लौटाए जाने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी, जिसका दक्षिण अफ्रीकाई स्वास्थ्य मंत्री ने खंडन किया और इसे अफवाह करार दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed