फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   why do not your sacrifice to god

ईश्वर को अपनी बलि क्यों नहीं देते

Thu, 16 May 2013 09:11 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 16 May 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
why do not your sacrifice to god

यूनान के एक प्राचीन मंदिर में प्रतिवर्ष उत्सव का आयोजन किया जाता था। पूरे देश से असंख्य श्रद्धालु उस समारोह में शामिल होते थे। उन दिनों यूनान में प्रमुख दार्शनिक प्लेटो की ख्याति चरम पर थी।

विज्ञापन


वह आडंबरों से दूर रहकर सात्विक जीवन बिताने की प्रेरणा दिया करते थे। लोग उनके पास अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया करते थे। उत्सव के आयोजकों ने एक बार प्लेटो को भी समारोह में आमंत्रित किया। प्लेटो सहज भाव से महोत्सव में जा पहुंचे।
विज्ञापन


यूनान में उन दिनों देव प्रतिमा के समक्ष पशुबलि जैसी कुप्रथा प्रचलित थी। प्लेटो ने पहली बार देखा कि खुद को देवता का भक्त बताने वाले एक व्यक्ति ने एक पशु को मूर्ति के सामने खड़ा किया और तेज धार वाली तलवार से उसका सिर उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीह पशु को तड़पते देखकर प्लेटो का हृदय हाहाकार कर उठा। वह इस घोर अमानवीय कृत्य को सहन नहीं कर पाए। कुर्सी से उठकर वह सीधे मूर्ति के सामने जा पहुंचे। दूसरे पशु की बलि देने को तत्पर अंधविश्वासी व्यक्ति तथा उपस्थित जनों से प्लेटो ने कहा, देवता इन निरीह और मूक पशुओं की बलि से यदि प्रसन्न होता है, तो क्यों न आप और हम अपनी बलि देकर देवता को हमेशा के लिए तृप्त कर दें।

उनके ये शब्द सुनकर सब कांप उठे। पशुबलि देने के लिए आया व्यक्ति भाग गया। उसी दिन से वहां पशुबलि बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed