फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   whose work stops Without whom

पति गया एक महीने दूर, पत्नी ने कहा अब तुम्हारी जरूरत नहीं

Wed, 13 May 2015 03:16 PM IST
संत रामसुखदास
संत रामसुखदास Updated Wed, 13 May 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
 whose work stops Without whom

घर के मुखिया को अभिमान हो गया कि उसके बिना परिवार का काम नहीं चल सकता। उसकी छोटी-सी दुकान थी। उससे जो आय होती, उससे उसके परिवार का गुजारा चलता था। चूंकि कमाने वाला वह अकेला ही था, इसलिए उसे लगता था कि उसके बगैर कुछ नहीं हो सकता। वह लोगों के सामने डींग हांका करता था। एक दिन वह एक संत के सत्संग में पहुंचा। संत कह रहे थे, दुनिया में किसी के बिना किसी का काम नहीं रुकता। यह अभिमान व्यर्थ है कि मेरे बिना परिवार या समाज ठहर जाएगा।

विज्ञापन


पढें, पढ़िए हनुमान जी के विवाह से पिता बनने की पूरी कहानी


सत्संग पूरा होने के बाद मुखिया ने संत से कहा, मैं दिन भर कमाकर जो पैसे लाता हूं, उसी से मेरे घर का खर्च चलता है। मेरे बिना तो मेरे परिवार के लोग भूखे मर जाएंगे। संत बोले, यह भ्रम है। हर कोई अपने भाग्य का खाता है। यह सुनकर मुखिया ने इसे प्रमाणित करने को कहा। संत ने कहा, ठीक है। तुम बिना किसी को बताए घर से एक महीने के लिए गायब हो जाओ।
विज्ञापन


पढ़ें, सांपों से जुड़ी यह 10 बातें जिसे हर कोई जानना चाहता है, आप भी जान लीजिए

 
उस व्यक्ति ने ऐसा ही किया। संत ने यह बात फैला दी कि उसे बाघ ने अपना भोजन बना लिया है। उसके परिवार वाले कई दिनों तक शोक संतप्त रहे। गांव वाले आखिरकार उनकी मदद के लिए सामने आए। एक सेठ ने उसके बड़े लड़के को अपने यहां नौकरी दे दी। गांव वालों ने मिलकर लड़की की शादी कर दी। एक व्यक्ति छोटे बेटे की पढ़ाई का खर्च देने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने बाद मुखिया छिपता-छिपाता रात के वक्त अपने घर आया। घरवालों ने भूत समझकर दरवाजा नहीं खोला। जब वह बहुत गिड़गिड़ाया और सारी बातें बताईं, तो उसकी पत्नी ने दरवाजे के भीतर से ही उत्तर दिया, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। अब हम पहले से ज्यादा सुखी हैं। उस व्यक्ति का सारा अभिमान चूर-चूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed