{"_id":"6af4f2796b8c91cff40f0833","slug":"water-management-world-bank-praise-for-initiatives-in-india-encouraging-yet-many-challenges-remain-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैंक ने भारत के जल प्रबंधन को सराहा, अब किन चुनौतियों से निपटना होगा?","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
विश्व बैंक ने भारत के जल प्रबंधन को सराहा, अब किन चुनौतियों से निपटना होगा?
Thu, 12 Nov 2026 04:26 AM IST
न्यूज डेस्क
अमर उजाला, नई दिल्ली।
अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
विश्व बैंक (फाइल)
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
विश्व बैंक समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जिस तरह से भारत की जल प्रबंधन संबंधी पहलों को विकासशील देशों के लिए एक आदर्श बताया है, वह निश्चित रूप से उत्साहजनक है। अबू धाबी में आयोजित होने वाले आगामी संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय संस्था की यह प्रशंसा महत्वपूर्ण है।
भारत ने न केवल योजनाएं बनाईं, बल्कि उन्हें अभूतपूर्व स्तर पर लागू करके दिखाया। जल जीवन मिशन के तहत 80 करोड़ लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक नल से पेयजल पहुंचाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को जनांदोलन बनाने और नमामि गंगे व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नदियों के प्रदूषण को कम करने और उनकी पारिस्थितिकी को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए कामों के अनुभवों से दूसरे विकासशील देश भी सबक ले सकते हैं।
भारत का अनुभव जल संकट से जूझ रहे देशों को यह समझने में मदद कर सकता है कि बड़े जनसमूह तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकारी इच्छाशक्ति, पर्याप्त वित्तीय संसाधन और जनभागीदारी का समन्वय कितना आवश्यक है। हालांकि इस सराहना से संतुष्ट होने के बजाय देश के समक्ष मौजूद जल प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का समाधान तलाशने की जरूरत है।
अब भी देश के अनेक हिस्सों में पेयजल संकट, भूजल का अत्यधिक दोहन, सीवेज प्रबंधन और नदियों में बढ़ते प्रदूषण जैसी समस्याएं बरकरार हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के बावजूद पानी की गुणवत्ता, नियमित आपूर्ति और रखरखाव की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में जल संरक्षण को सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की जरूरत है।
इसके लिए वर्षा जल संचयन, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग, कृषि में सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों का विस्तार और भूजल पुनर्भरण पर विशेष रूप से जोर देने की जरूरत है। इसके अलावा, स्थानीय निकायों को जल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने के लिए पर्याप्त अधिकार और संसाधन सुलभ कराने की भी जरूरत है।
नदियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और आजीविका का आधार हैं, इसलिए जल प्रबंधन को केवल विकास और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिहाज से ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और भावी पीढ़ियों के अधिकारों की दृष्टि से भी देखना होगा। पानी केवल उपभोग की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन के लिए अमूल्य प्राकृतिक विरासत है, जिसका संरक्षण एवं उचित प्रबंधन जरूरी है।
जल संरक्षण महज सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक जनभागीदारी से ही इस उत्तरदायित्व को निभाया जा सकता है। बुनियादी ढांचा खड़ा करने के बाद अब भारत का ध्यान जल प्रणालियों के दीर्घकालिक रखरखाव और टिकाऊ संचालन पर केंद्रित हो रहा है, जो भविष्य की सही दिशा का संकेत है।