फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   there is no air in space but vacuum But it is not empty

अनंत अंतरिक्ष का थैला और हम

Sun, 15 Sep 2024 06:52 AM IST
शिव शुक्ला नीलाक्षी वीरबथिना,  प्रोफेसर, टेक्सस यूनिवर्सिटी
नीलाक्षी वीरबथिना,  प्रोफेसर, टेक्सस यूनिवर्सिटी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
सार
अंतरिक्ष में बेशक हवा न होकर निर्वात हो। लेकिन यह खाली नहीं है।
loader
there is no air in space but vacuum But it is not empty
अंतरिक्ष। - फोटो : Istock

विस्तार

कल्पना कीजिए कि आपका कोई दोस्त किसी विशाल इमारत, स्टेडियम या संग्रहालय के बारे में शेखी बघार रहा है। आप जब उस इमारत को देखते हैं, तो वह आपको विशाल या खाली लगती है? लेकिन, विशाल शब्द का अर्थ हमेशा खाली नहीं होता। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इसके अंदर मौजूद वस्तुओं के घूमने के लिए पर्याप्त जगह है। इसी तरह अंतरिक्ष भी पूरी तरह खाली नहीं है। यह विशाल है और हमेशा विस्तृत होता रहता है, लेकिन इसमें बहुत सारी चीजें हैं। बचपन में हम अक्सर सोचते हैं कि बादल कितनी दूर है, पृथ्वी से परे क्या है और अंतरिक्ष कितना विशाल है! वास्तव में पृथ्वी विभिन्न गैसों की कई परतों से घिरी हुई है।



समुद्र तल पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रति घन सेंटीमीटर लगभग 100 अरब अणु होते हैं। जैसे-जैसे हम ऊपर जाते हैं, वायुमंडल पतला होता जाता है। लगभग 50 से 62 मील (80 से 100 किमी) की ऊंचाई पर विमानों के उड़ने के लिए पर्याप्त हवा नहीं होती। इस सीमा, जो पृथ्वी के वायुमंडल को बाहरी अंतरिक्ष से अलग करती है, को कार्मन रेखा कहा जाता है, जिसका नाम भौतिक विज्ञानी थियोडोर वॉन कार्मन के नाम पर रखा गया है। इसके ऊपर की हर चीज को अंतरिक्ष कहा जाता है। अंतरिक्ष एक विशाल, लगभग पूरी तरह निर्वात (खाली) है, जिसमें अधिकांशतः पदार्थ नहीं होते। हालांकि, यह पूरी तरह से खाली नहीं है।


अंतरिक्ष में पदार्थ बिखरे हुए हैं, जिन्हें अंतरतारकीय माध्यम कहा जाता है, जिसमें हाइड्रोजन और हीलियम परमाणु शामिल हैं। इसमें ब्रह्मांडीय धूल भी होती है-कार्बन और सिलिकॉन सहित विभिन्न तत्वों के छोटे कण, जो पूरे अंतरिक्ष में बिखरे हुए हैं। उच्च ऊर्जा वाले कण, जिन्हें कॉस्मिक किरणें कहा जाता है, अंतरिक्ष में लगभग प्रकाश की गति से यात्रा करते हैं। अंतरिक्ष में कई तरह के विकिरण भरे पड़े हैं, जिनमें कॉस्मिक माइक्रोवेव बैकग्राउंड रेडिएशन भी शामिल है। तारों, ग्रहों और अन्य खगोलीय पिंडों द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र भी अंतरिक्ष में व्याप्त हैं।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि डार्क मैटर ब्रह्मांड के द्रव्यमान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। इसी तरह डार्क एनर्जी ब्रह्मांड के त्वरित विस्तार को प्रेरित कर रहा है। अंतरिक्ष में कणों, विकिरणों, चुंबकीय क्षेत्रों और पदार्थ एवं ऊर्जा के रहस्यमय रूपों का मिश्रण है। अंतरिक्ष की कल्पना एक 3डी खेल के मैदान के रूप में करें, जिसके अंदर तारे, ग्रह, नेबुला और आकाशगंगाएं जैसी वस्तुएं मौजूद हैं और ये सब मिलकर हमारा आकर्षक और जटिल ब्रह्मांड बनाते हैं।
(द कन्वर्सेशन से)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed