{"_id":"9aaf06e0a46ebca31b6503eaf00718f1","slug":"satire-of-prakash-purohit-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़-मुड़ के देख... मुड़-मुड़ के","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
मुड़-मुड़ के देख... मुड़-मुड़ के
प्रकाश पुरोहित
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे चल रही गाड़ीवाले से मुझे यही शिकायत रहती है कि अचानक ब्रेक मार देते हैं। कोशिश करता हूं कि ओवरटेक कर लूं, मगर ऐसा आजकल आसानी से कहां हो पाता है। जब आगे वाला ही अस्सी-नब्बे की स्पीड से भागा चला जा रहा हो, तो आप कितना दम मार सकते हैं। आप मजबूर हो जाते हैं कि आगे भले ही न निकल पाएं, पीछे तो लगे ही रहें।
विज्ञापन
बस, इसी में आगे वाली गाड़ी से मैं अक्सर टकरा जाता हूं। कहां तो अस्सी की स्पीड और कहां एकदम से पावर ब्रेक! आपने तो सामने ढोर देखकर पावर ब्रेक लगा दिया, मगर मुझे भी तो मालूम पड़ना चाहिए कि आप ब्रेक लगाने वाले हैं। दुनिया में ज्यादातर टक्कर सिर्फ इसलिए होती है कि आगे वाली गाड़ी अचानक ब्रेक लगा देती है और पीछे वाली उसमें जा घुसती है।
विज्ञापन
मैं यह नहीं कह रहा कि आप पहले गाड़ी साइड से लगाएं, उतरें और पीछे वाली गाड़ी के ड्राइवर से कहें कि श्रीमान, जरा आप एक्सीलेटर से पैर हटाकर ब्रेक पर रख लीजिए, क्योंकि मैं ब्रेक लगाने जा रहा हूं। ऐसा तो संभव नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ तो करना ही चाहिए कि पीछे वाली गाड़ी वाले को यह बराबर पता चलता रहे कि ब्रेक कब लगाने जा रहे हैं। इसके लिए हाथ में लाल झंडी लेकर बैठ सकते हैं या फिर ब्रेक-हॉर्न बजाना चाहिए।
विज्ञापन
चलिए, यह सब होगा, तब होगा, पर अभी इतना तो किया ही जा सकता है कि आप आगे देखते-देखते पीछे भी जरूर देख लें कि कोई गाड़ी आ तो नहीं रही! गाड़ी में साइड और रियर-व्यू ग्लास इसीलिए तो लगाए जाते हैं।
ठीक है, कुछ लोग बाल संवारने या लिपस्टिक ठीक करने के लिए भी इस कांच का दुरुपयोग कर लेते हैं, पर खास मकसद तो पूरा होना ही चाहिए। देख लिया कि पीछे कोई गाड़ी भागी नहीं आ रही है, तो आप एकदम से ब्रेक लगा दीजिए, और दिखाई दे रहा है कि पीछे वाला किसी तरह रुकने को तैयार नहीं है, तो ब्रेक लगाने के इरादे को टाल भी सकते हैं। हो सकता है आपकी गाड़ी किसी से टकरा जाए, लेकिन आप पीछे वाली गाड़ी को तो टक्कर से बचा ही सकते हैं।
कब से पीछे वाली गाड़ी के लोग शिकायत करते आ रहे हैं कि आगे वाली गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पर कोई सुधार नहीं हो रहा। अचानक ब्रेक लगाने की आदत आम तौर पर आगे वाली गाड़ी में ही पाई जाती है। इसे बदलने और सुधारने की जरूरत है, पीछे से तेजी से आ रही गाड़ी को बचाने के लिए।