फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Saints Acting Culture: Combination of Abhang singing with tradition and theatrical art since medieval times

संतों के अभिनय की संस्कृति : मध्यकाल से चली आ रही परिपाटी और नाट्य कला के साथ अभंग गायिकी का मेल

Sun, 20 Nov 2022 05:24 AM IST
gautam chatterjee गौतम चटर्जी
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:24 AM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में अहमदनगर में मध्यकाल के तीन मराठी संतों, सखू बाई, जना बाई और कान्हो पात्रा के जीवन पर आधारित संगीत नाटक त्रिवेणी की प्रस्तुति मराठी भाषा में की गई। संतों के जीवन को सामान्य जन तक ले जाने की संस्कृति मध्यकाल से चली आ रही है।
loader
Saints Acting Culture: Combination of Abhang singing with tradition and theatrical art since medieval times
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय संतों के मूल्य संपन्न जीवन को कविता, संगीत और नाटक के माध्यम से सामान्य जन तक ले जाने की संस्कृति मध्यकाल से चली आ रही है। बंगाल और महाराष्ट्र में इसका प्राचुर्य रहा है, जो अब हर तरफ कम होता गया है। हाल ही में रामनाथ धूत चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक पहल की और अहमदनगर में मध्यकाल के तीन मराठी संतों के जीवन पर आधारित संगीत नाटक त्रिवेणी की प्रस्तुति मराठी भाषा में गीतानंद फाउंडेशन के साथ मिलकर की। ये तीन संत हैं सखू बाई, जना बाई और कान्हो पात्रा, जिनका अभिनय क्रमशः ऋतुजा पाठक, सरोज पल्दिया और अमृता बेडेकरी ने किया। ऐसे समय में जब ऐसी कला प्रस्तुतियां समाज में अप्रासंगिक-सी होती गई हैं, मराठी भाषी समाज चेतना ने इसे फिर से प्रासंगिक कर दिखाया। 



हमारे यहां पिछली शती के पूर्वार्ध में जब फिल्म कला में लोग सक्रिय हुए, तो महाराष्ट्र के फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों का विषय उन संतों के जीवन को ही चुना था, जिन्होंने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को अपने आध्यात्मिक मूल्यों से सींचा था। इन फिल्म कंपनियों में प्रमुख भूमिका थी, प्रभात फिल्म कंपनी की, जिसने धर्मात्मा (एकनाथ के जीवन पर, 1935), संत तुकाराम (1936), संत ज्ञानेश्वर (1940), संत सखू बाई (1941) और संत जना बाई (1949) जैसी अमूल्य कृतियां बनाईं। वी शांताराम, विष्णुपंत दामले, शेख फतेलाल, राजा नेने और गोविंद घाणेकर इन्हीं  कृतियों से जाने गए। नई शती में नामदेव, चोखोबा और कान्हो पात्रा पर भी फिल्में बनीं।


मराठी संतों के पदों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करना ही महाराष्ट्र की अभंग गायिकी है। बाल गंधर्व, भीमसेन जोशी, कुमार गंधर्व और न जाने कितने गायकों ने नाट्य संगीत में अभंग गाकर इन संतों के शब्द मर्म को जन-जन के हृदय तक पहुंचाने की महान कोशिश की है। भीमसेन जोशी के पुणे स्थित घर पर 1994 में सामता प्रसाद मिश्र के तबला वादन का एक घरेलू कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन उससे पहले भीमसेन जी ने हमें एक अभंग सुनाया, अगा वैकुंठीजा राया। उस अभंग के प्रति हम सभी का प्रेम इतना जागा कि हमने एक और अभंग सुना, पतित तू पावना। उन्होंने बताया कि यह पद कान्हो पात्रा का है। यह नाम सुनते ही कुमार गंधर्व याद आ गए, जिनकी अब जन्म शतवार्षिकी मनाई जानी है, जिन्होंने 1991 में अपने काशी प्रवास के दौरान नामदेव के शिष्य संत चोखामेला या चोखोबा के बारे में बताया था और उनका एक पद हमें बातचीत के दौरान ही गाकर सुनाया था, जोहार मायबाप जोहार। उन्होंने बताया था कि इसका संगीत कान्हो पात्रा ने रचा था। 

इस प्रसंग में दो प्रश्नों पर विचार करने की जरूरत है। इन विषयों की संगीत नाट्य प्रस्तुतियों से सामान्य और विशिष्ट जनों का सत्संग और उपनिषद तो होता है, देर तक असर भी रहता है। लेकिन ऐसी जन जागृति के शताब्दी प्रयासों के बावजूद व्यक्ति संत के गुणों को जीवन में ढालकर स्वयं संत क्यों नहीं बन पाता, वह अनुयायी ही क्यों बना रह जाता है? व्यक्ति तर्क देता है कि संसार में रहने के कारण संसार नहीं छूट पाता। लेकिन संत भी तो इस संसार में ही रहते थे। और दूसरा प्रश्न यह कि रंगमंच पर ऐसे संतों का अभिनय कैसे किया जाए। अब तक इनके चरित्र को दिखाने की कथामूलक पारंपरिक कोशिशें ही होती रही हैं। नाट्यशास्त्रीय ढंग की कभी कोई कोशिश नहीं देखी गई। 

सभी संतों और ग्रंथों ने एक बात महत्व की बताई है कि सत्य पर आवरण है, धूल है। व्यक्ति को सिर्फ यह धूल हटानी है। जब भी हम संत समागम करते हैं, उनके विचार पढ़ते या सुनते हैं, धूल की परत और मोटी हो जाती है, अहंकार और बढ़ जाता है। हम या तो पाखंडी हो जाते हैं या अनुयायी बनकर रह जाते हैं। धूल हटते ही हम कान्हो पात्रा हैं, कबीर हैं, मीरा हैं, सूर हैं, जना बाई हैं। सखू बाई या जना बाई जैसी संत का अभिनय भी शास्त्रवर्णित है, जिन्होंने किसी का अनुकरण न कर सिर्फ उस धूल को हटाया, जो उसके और उसके विट्ठल के बीच जमा था। और धूल जमा न करना जब सत्य का सहज साक्षात्कार है, तब हर व्यक्ति चैतन्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed