फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Psychology sleep and human health 3-2-1 is the secret of good sleep in winter season

मनोविज्ञान, नींद और इंसानी सेहत: ‘3-2-1’, यही तो है अच्छी नींद का रहस्य

Sun, 09 Feb 2025 05:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा जिलियन विल्सन
जिलियन विल्सन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
सार
यह सही है कि अच्छी नींद का कोई एक नियम नहीं हो सकता, लेकिन मनोवैज्ञानिक माइकल ब्रूस 3-2-1 के मंत्र को जादुई बताते हैं।
loader
Psychology sleep and human health 3-2-1 is the secret of good sleep in winter season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

सर्दियां जा रही हैं और इस मौसम की खासियत है कि इसमें नींद खूब आती है। सुबह जागने में थोड़ी मुश्किल सभी को आती है। अच्छी नींद लेने और सुबह तरोताजा होकर उठने के लिए मनोवैज्ञानिक माइकल ब्रूस ‘3-2-1 नियम’ के पालन की सलाह देते हैं। उनके अनुसार, जो लोग शराब पीते हैं, उन्हें सोने से तीन घंटे पहले शराब का सेवन बंद कर देना चाहिए। ऐसे ही, सोने से दो घंटे पहले तक ही भोजन कर लें या कुछ भी खाना बंद कर दें और सोने से एक घंटे पहले कोई भी तरल पदार्थ पीना बिल्कुल बंद कर दें। उनका कहना है कि जो लोग ‘3-2-1 नियम’ का पालन करेंगे, उनकी सेहत में ऐसे जादुई सुधार आएंगे, जिनकी ख्वाहिश में लोग डॉक्टरों और दवाइयों पर पैसा खर्चने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह नियम न केवल वसंत, बल्कि बारह महीनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।



इस संबंध में नींद रोग विशेषज्ञ डॉ. तिमोती यंग का कहना है कि ‘3-2-1 नियम’ एक स्वस्थ गाइडलाइन है, पर जरूरी नहीं है कि अच्छी नींद के लिए इसी फॉर्मूले का उपयोग किया जाए। वहीं, पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के अस्पताल में मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर जेनिफर गोल्डस्चमीड कहती हैं कि इस नियम में दी गई संख्याओं का कोई चिकित्सकीय आधार नहीं है। हालांकि, डॉ. यंग कहते हैं कि जो लोग ज्यादा शराब पीने के आदी हैं, उनके लिए ‘3-2-1 नियम’ काफी कारगर हो सकता है। वह कहते हैं कि भले ही शराब से नींद आती हो, लेकिन यह हमारी आरईएम (सपनों वाली नींद) नींद को कम करती है। इससे खर्राटे आने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। ब्रूस सोने से एक घंटा पहले किसी भी प्रकार का तरल पेय नहीं लेने की भी सलाह देते हैं, लेकिन विशेषज्ञ इससे भी पूरी तरह सहमत नहीं हैं। डॉ. यंग कहते हैं कि शरीर को जब भी प्यास लगे, पानी पी लेना चाहिए। उनके अनुसार, जिन लोगों को ज्यादा भोजन के बाद अच्छी नींद नहीं आती, उन्हें देर रात खाने से बचना चाहिए।


वहीं, गोल्डस्चमीड ‘3-2-1 नियम’ के बजाय सोने से तीन घंटे पहले भोजन नहीं करने का सुझाव देती हैं। जिन लोगों को रात में भूख लगती है, वे कार्बोहाइड्रेट युक्त हल्का-फुल्का कुछ खा सकते हैं। डॉ. यंग कहते हैं कि ‘3-2-1 नियम’ के साथ अच्छी नींद के लिए एक बात और जोड़ सकते हैं और वह है सोने से करीब एक घंटा पहले फोन से दूरी बनाना। वह कहते हैं कि सोने से पहले दस मिनट का योग या हल्का-फुल्का व्यायाम करने से शरीर को नींद अच्छी आती है। वह कहते हैं कि प्रतिदिन करीब सात घंटे नींद का लक्ष्य अवश्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed