फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Now I can not sit quiet

अब मैं चुप नहीं बैठ सकता

Thu, 25 Sep 2014 08:33 PM IST
पूरन सरमा
पूरन सरमा Updated Thu, 25 Sep 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Now I can not sit quiet

घर के बाहर किसी ने भारत माता की जय  के नारे लगाए, तो मैं चौंका। बाहर आकर देखा कि तीन-चार युवकों के साथ गोपाल खड़ा था। वह मेरे ही दफ्तर में काम करता था। पर उसका हुलिया एकदम बदला हुआ था, कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी। मेरे चरण कमलों को स्पर्श करते हुए उसने कहा, सर, मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

विज्ञापन


मैंने कहा, जब तुम दफ्तर में कामचोरी करते थे, तब भी मेरा आशीर्वाद था तुम्हारे साथ। लेकिन तुमने अपना लिबास कब बदल लिया? रिटायरमेंट के समय तो मैं तुम्हें अच्छा-भला छोड़कर आया था।
विज्ञापन


वह बोला, लिबास मैंने अभी बदला है। मैं विधायक का चुनाव लड़ रहा हूं।

अब मेरे चौंकने की बारी थी, क्योंकि उसने चुनाव लड़ने की बात कभी बताई नहीं थी। मेरी जिज्ञासा वह ताड़ गया। उसने कहा, मैंने नौकरी छोड़ दी है। मैं देश सेवा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बोला, देश सेवा कोई बुरा धंधा नहीं है। इसमें हाथ डालोगे, तो कुछ न कुछ बन जाओगे। लेकिन इसमें तो बहुत पैसा चाहिए। पहले निवेश करो, तब कहीं रिटर्न मिलता है।


गोपाल बोला, सर, भ्रष्टाचार और महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। अन्ना की प्रेरणा से आज मूल्यों की राजनीति करने निकल पड़ा हूं।

मैंने कहा, राजनीति बिना मूल्य के आज करेगा भी कौन? भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे तो ज्वलंत हैं। तुम इसमें गरीबी को भी जोड़ लेते, तो राह आसान हो जाती। मेरा मतलब भय, भ्रष्टाचार और भूख मिटाने से है। यह केंद्र की हमारी नई सरकार के अनुकूल भी है। हमारे प्रधानमंत्री तो अच्छे दिनों के लिए अब अमेरिका निकल पड़े हैं। वहां से कुछ न कुछ वह लाएंगे ही। तुम जैसे लोग उनकी मुहिम को आगे बढ़ाओ, तो अच्छे दिनों को भला कौन रोक सकता है? लेकिन तुम्हारे परिवार का क्या होगा? वे तो तुम्हारे साथ भारत माता की जय करने निकलेंगे नहीं।

गोपाल झिझककर बोला, पहले देश, फिर परिवार। वैसे भी बीवी-बच्चों के लिए पेंशन है। इसलिए मैं चुप नहीं बैठ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed