फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   message of relegion

चंद शब्दों में धर्म का संदेश

Tue, 06 Aug 2013 08:42 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 06 Aug 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
message of relegion

आचार्य चाणक्य राजनीति के प्रकांड पंडित थे। समय-समय पर राजा से लेकर साधारण व्यक्ति तक उनसे अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया करते थे। एक दिन एक विद्वान पंडित उनके सत्संग के लिए पहुंचे। उन्होंने पूछा, आचार्य, दुनिया भर में भाग-दौड़ और अर्थ संचय की प्रतिस्पर्धा चल रही है। आखिर लोग इससे क्या प्राप्त करना चाहते हैं? आचार्य चाणक्य ने उत्तर दिया, सुख।

विज्ञापन


उस पंडित ने फिर पूछा, वास्तविक सुख मिलता कैसे है? आचार्य ने कहा, धर्मपूर्वक सात्विक जीवन व्यतीत करने से। धर्मानुसार जीवन उसी शासन में संभव है, जिसकी बागडोर सदाचारी शासक के हाथों में हो। बाहरी शासन में न धर्मानुसार जीवन जीया जा सकता है और न ही व्यापार संभव है।
विज्ञापन


उनसे फिर पूछा गया, आचार्य, स्वाधीन राष्ट्रों का स्वराज्य अक्षुण्ण कैसे रह सकता है? आचार्य चाणक्य ने उत्तर दिया, चरित्र बल से। भ्रष्ट और स्वार्थी लोगों के हाथों में यदि सत्ता आएगी, तो स्वराज्य सुराज न होकर कुराज हो जाएगा, और इसका दुष्परिणाम शासक तथा प्रजा, दोनों को भोगना ही पड़ेगा। अतः राष्ट्रीय संकल्प लेकर जो शासक स्वयं सदाचार का पालन करता हुआ जनता का कल्याण करता है, उसे किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य चाणक्य ने चंद शब्दों में ही धर्म और राष्ट्रीयता का सारगर्भित संदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed