{"_id":"6f37c3873118a76a07c2a7770378e70b","slug":"kuber-be-ashamed-because-of-ego","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेर को अहंकार ने लज्जित कराया","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
कुबेर को अहंकार ने लज्जित कराया
शिवकुमार गोयल
Updated Mon, 22 Jul 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवराज इंद्र के कोषाध्यक्ष कुबेर अपने को देवकोष का मालिक समझ धन का निजी स्वार्थ में उपयोग करने लगे।
विज्ञापन
एक दिन वह भगवान शिव के पास पहुंचे और बोले, महादेव, मैं एक भव्य भोज का आयोजन कर रहा हूं। मेरी इच्छा है कि उसमें समस्त देवगण, यक्ष, गंधर्व आदि भाग लें और सभी तृप्त होकर लौटें। कृपया आप भी सपरिवार पधारें।
शंकर जी समझ गए कि कुबेर अहंकारग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, मैं तो नहीं आ पाऊंगा, न पार्वती ही आ पाएंगी, किंतु गणेश जी को जरूर भेज दूंगा।
गणेश जी ने पहुंचते ही कुबेर से कहा, मुझे भूख लगी है, सबसे पहले मुझे भोजन कराएं।
गणेश जी के क्रोध से परिचित कुबेर ने उनकी थाली जल्दी ही परोस दी। गणेश जी ने भोजन शुरू किया, तो खाते ही चले गए। देखते-देखते तमाम व्यंजन समाप्त होने लगे। कुबेर यह देखकर घबरा गए। अन्य अतिथि क्या भोजन करेंगे, यह सोचकर उन्होंने भोजन परोसना रुकवा दिया।
विज्ञापन
गणेश जी क्रोधित होकर बोले, दावा कर रहे थे कि कोई भी अतृप्त होकर नहीं लौटेगा और मुझ अकेले का पेट नहीं भर पाए।
कुबेर कैलाश की तरफ भागे। वह शिव जी के चरणों में गिरकर भोज यज्ञ की रक्षा करने की प्रार्थना करने लगे। तभी गणेश जी वहां पहुंचे और अपने पिता से बोले, मुझे आपने किस दरिद्र के भोज में भेज दिया?
विज्ञापन
शंकर जी ने कहा, कुबेर, अहंकार के कारण तुम्हें लज्जित होना पड़ा है।