फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   India being sanitize from broom

झाड़ू से स्वच्छ होता भारत

Sun, 28 Sep 2014 07:33 PM IST
अशोक मिश्र
अशोक मिश्र Updated Sun, 28 Sep 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
India being sanitize from broom

उन्होंने अपनी साड़ी की चुन्नट को एक बार फिर ठीक किया। बायां हाथ उठाकर बालों को संवारा। विभागीय अधिकारियों ने मुरीद हो जाने वाली नजरों से उन्हें देखा। होते भी क्यों न! वह उनके विभाग की मंत्री जो थीं। मंत्री महोदया सचिव के कान में फुसफुसाईं, यह झाड़ू हाइजेनिक तो है न! इसे छूने में कोई परेशानी तो नहीं होगी? यू नो...मैंने कभी झाड़ू नहीं लगाई, तो जरा कैमरे के सामने संभाल लेना। कहीं ऐसा न हो कि सब कुछ गड़बड़ हो जाए। मीडिया में आने पर प्रधानमंत्री तो पूरी क्लास ही ले लेंगे।

विज्ञापन


सचिव ने मुस्कराते हुए कहा, अरे नहीं मैडम...कुछ नहीं होगा। मैंने सब कुछ मैनेज कर लिया है। बस आपको झाड़ू पकड़कर दो-तीन बार आगे पीछे करना है, फोटो शूट हो जाए बस। कौन-सा आपको पूरा स्कूल बुहारना है! यह तो एक रस्म है, ताकि देश के लोग भी आपसे झाड़ू लगाने की प्रेरणा लेकर अपने आसपास सफाई रखें।
विज्ञापन


मंत्री महोदया को सचिव की बात से थोड़ी राहत मिली। उन्होंने गर्दन, चेहरे और माथे पर हलके से हाथ फेरकर देखा कि कहीं मेकअप बिगड़ तो नहीं गया है। उन्होंने एक बार फिर सचिव से पूछा, बहुत धूल तो नहीं उड़ेगी? मुझे डस्ट से एलर्जी है। चुनाव प्रचार के लिए भी जाती थी, तो इस बात का ख्याल रखती थी कि धूल वाली जगहों पर जाने से परहेज करूं। लोग इतनी गंदगी में रह कैसे लेते हैं, यह मेरी समझ में आज तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने उनकी बात सुनकर शिष्टता से बत्तीसी दिखा दी, मैडम...भारत है ही गंदे लोगों का देश। चांद और मंगल की बात तो करेंगे, पर सफाई नहीं करेंगे। तभी तो अपने प्रधानमंत्री ने पूरे भारत को स्वच्छ बनाने की दिशा में पहल की है। इस स्वच्छ भारत अभियान में आपका भी बहुत बड़ा रोल है।


मंत्री महोदया अपनी प्रशंसा से खिल गईं, अब देर किस बात की है? मुझे कहीं और भी जाना है। एक अधिकारी ने चापलूसी भरे स्वर में कहा, बस मीडिया वालों का इंतजार है। और वह लीजिए, आ गए मीडिया वाले भी। और फिर मंत्री महोदया स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ करने में तल्लीन हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed