फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Biological clock changes during seasons focus will save you from negative effects

सलाह: बदलती ऋतु में जैविक घड़ी, नकारात्मक असर से बचाएगा फोकस

Sun, 23 Mar 2025 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एलिस कैलाहन
एलिस कैलाहन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार
ऋतु बदल रही है। दीवार-घड़ी के बजाय अपनी जैविक घड़ी पर फोकस करने से मौसमी बदलाव के नकारात्मक असर से बचे रहेंगे।
loader
Biological clock changes during seasons focus will save you from negative effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ग्रोक

विस्तार

नरगिस के फूल खिल रहे हैं, तापमान बढ़ रहा है व दिन लंबे हो रहे हैं-ये सभी खुशगवार वसंत के लक्षण हैं। लेकिन इन्हीं दिनों एक और बदलाव दिख रहा है, जो थोड़ा कम स्वागतयोग्य है। रविवार को छुट्टी वाले दिन कई लोग अपनी घड़ियों को एक घंटा आगे बढ़ा देते हैं कि कहीं ज्यादा देर तक सोते न रह जाएं। नींद रोग विशेषज्ञ डॉ. रचेल जीग्लर कहती हैं, ‘कई लोगों के लिए यह बदलाव इसलिए मुश्किल है, क्योंकि इससे हम अपनी एक घंटे की नींद का नुकसान करते हैं।’



समस्या बस यही नहीं है, वह बताती हैं, ‘घड़ी का यह बदलाव सूर्योदय व सूर्यास्त के समय को भी बदल देता है। इससे सोने-जागने के समय में तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।’ अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के प्रवक्ता डॉ. जेम्स रोली कहते हैं, इससे स्कूल, ऑफिस के समय व हमारी जैविक घड़ी के बीच का संतुलन महीनों तक बिगड़ा ही रहता है। इस बदलाव को कम असुविधाजन बनाने के लिए विशेषज्ञ कुछ सुझाव देते हैं। एरिजोना यूनिवर्सिटी में नींद और स्वास्थ्य शोध कार्यक्रम के निदेशक डॉ. माइकल ग्रैंडनर कहते हैं कि इस बदलाव से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि घड़ी क्या बता रही है, इस पर फोकस करने के बजाय सात या आठ घंटे तक पर्याप्त नींद लें। वह कहते हैं, ‘समय का यह बदलाव, खासकर उन लोगों के लिए कठिन हो सकता है, जो रोज जल्दी उठते हैं, लेकिन सप्ताहांत देर तक सोते हैं, जिसे ‘सोशल जेट लैग’ कहा जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि ऋतु में परिवर्तन के दिनों में अपनी दिनचर्या में बड़े बदलाव करने के बजाय, उसे धीरे-धीरे बदलें। 


डरहम में स्लीप मेडिसिन मनोवैज्ञानिक डॉ. जेड वू कहती हैं कि 15 मिनट पहले सोने और जागने का अभ्यास करने से ऋतु परिवर्तन के काल में मदद मिलती है। डॉ. वू ने कहा कि यह बदलाव उन लोगों के लिए विशेष रूप से सहायक हो सकता है, जो दिनचर्या में बदलाव से जूझते हैं, जैसे कि छोटे बच्चे और मनोभ्रंश से पीड़ित वयस्क। इसलिए विशेषज्ञ वसंत ऋतु में सप्ताहांत की नींद को नियंत्रित करते हुए रविवार का आनंद लेने की सलाह देते हैं। घूमें-फिरें, दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताएं। यदि दिन भर व्यस्त रहेंगे, तो रविवार को नींद जल्दी आएगी, जिससे अगले दिन तरोताजा होकर अपने काम पर जाएंगे। वहीं, विशेषज्ञ नींद से होने वाली थकावट को दूर करने के लिए कॉफी या फिर शराब के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। दिन बड़े होने पर भूख भी ज्यादा लगती है, इसलिए भोजन की मात्रा से अधिक पोषण पर ध्यान देने की भी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed